देश में बनने वाली इलेक्ट्रिक बाइक रिवोल्ट 400 कई भारतीयों की पसंद है। अगर आप भी ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना चाहते हैं जो बस एक बार चार्ज करने पर चलती जाए तो फिर आप इस बाइक को चुन सकते हैं। इस खबर में हम आपको रिवोल्ट 400 इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत, फीचर्स और रेंज की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
कैसी है रिवोल्ट 400
2 of 5
रिवोल्ट ईवी
- फोटो : Revolt Motors
इस बाइक को भारत में इतना ज्यादा पसंद किया जाता है कि जब भी इसकी बुकिंग खुलती है तो काफी कम समय में बहुत ज्यादा बाइक बुक हो जाती हैं। बाइक की बैटरी को सभी तरह के मौसम को सहने लायक बनाया गया है। सभी बैटरी इतनी सुरक्षित हैं कि टच करने पर भी किसी तरह का करंट नहीं लगता साथ ही बैटरी को आसानी से बाइक से निकालकर घर या कहीं पर भी ले जाकर सिर्फ 4.5 घंटे में जीरो से 100 फीसदी चार्ज किया जा सकता है।
कितनी है रेंज
3 of 5
रिवोल्ट ईवी
- फोटो : Revolt Motors
बाइक की रेंज की बात करें तो इसमें तीन तरह के मोड मिलते हैं। इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स। इको मोड में बाइक की टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाती है और 150 किलोमीटर की रेंज मिलती है। नॉर्मल मोड में बाइक चलाने पर इसकी टॉप स्पीड 20 किलोमीटर बढ़कर 65 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाती है और इस मोड पर इसकी रेंज 100 किलोमीटर हो जाती है। लेकिन अगर आपका मन स्पोर्ट्स बाइक की तरह चलाने का है तो आप इसे स्पोर्ट्स मोड में चला सकते हैं। इस मोड में बाइक की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है और इसकी रेंज 80 किलोमीटर तक हो जाती है।
क्या हैं फीचर्स
4 of 5
रिवोल्ट ईवी
- फोटो : Revolt Motors
Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक में आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें अपसाइड डाउन फोर्क, तीन किलोवॉट की मोटर, 215 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस मिलती है।
ये इंडिया की पहली बाइक है जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ आती है। बाइक के लिए MyRevolt नाम का एक एप्लिकेशन मिलता है। इसके जरिए राइडर कई फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें बाइक लोकेटर, जियो-फेंसिंग, कस्टमाइज्ड साउंड, सवारी और एवरेज की जानकारी, फुल बाइक डायग्नोस्टिक्स, बैटरी स्टेटस जैसे फीचर्स शामिल हैं। कस्टमाइज्ड साउंड को स्क्रीन पर सिर्फ एक टैप से बदला जा सकता है।
कितनी है कीमत
5 of 5
रिवोल्ट ईवी
- फोटो : Revolt Motors
बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.80 लाख रुपये है। लेकिन अगर हम दिल्ली की बात करें तो यहां पर इसे सिर्फ 1.16 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। बाइक की एक्स शोरूम कीमत पर फेम सब्सिडी और राज्य की छूट के बाद इस कीमत में घर लाया जा सकता है। इस बाइक की बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी की जा सकती है।