{"_id":"6458b4d2f029b2a0e105adeb","slug":"british-luxury-car-maker-mini-officially-reveals-some-technical-details-of-upcoming-new-cooper-electric-2023-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mini Cooper Electric: नई मिनी कूपर इलेक्ट्रिक की डिटेल्स का खुलासा, फुल चार्ज में चलेगी 400 किमी तक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mini Cooper Electric: नई मिनी कूपर इलेक्ट्रिक की डिटेल्स का खुलासा, फुल चार्ज में चलेगी 400 किमी तक
Mon, 08 May 2023 02:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 08 May 2023 02:07 PM IST
विज्ञापन
Mini Cooper SE
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग्जरी कार बनाने वाली ब्रिटेन की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) के स्वामित्व वाली Mini (मिनी) ने आधिकारिक तौर पर अपनी आनेवाली नई Cooper (कूपर) इलेक्ट्रिक थ्री-डोर हैचबैक के कुछ टेक्निकल डिटेल्स का खुलासा किया है। यह उस जानकारी को पुख्ता करती है जो मिनी के बॉस स्टेफनी वुर्स्ट ने इस साल मार्च में एक ब्रिटिश ऑटोमोटिव पब्लिकेशन के साथ बातचीत में पहले ही खुलासा कर दिया था। जैसा कि वाहन निर्माता ने बताया है कि आने वाली नई मिनी कूपर इलेक्ट्रिक एक बार फुल चार्ज करने पर 300 से 400 किमी के बीच चल सकती है।
MINI Cooper SE
- फोटो : For Reference Only
आगामी मिनी कूपर इलेक्ट्रिक वाहन निर्मात की नेक्स्ट जेनरेशन व्हीकल लाइनअप के लिए पहला मॉडल होगा। कार ब्रांड ने दावा किया है कि यह ईवी ड्राइवरों को इलेक्ट्रिक ड्राइविंग का लुत्फ देगी। इसका दावा है कि कार को इलेक्ट्रिक ड्राइविंग के आनंद के लिए तैयार किया गया है। मिनी ने यह भी दावा किया कि आगामी कूपर इलेक्ट्रिक दो अलग-अलग पावर वर्जन में उपलब्ध होगी। यह कार सिर्फ थ्री-डोर हैचबैक बॉडी स्टाइल के साथ बेची जाएंगी।
2020 MINI Cooper SE electric
- फोटो : For Reference Only
एंट्री-लेवल Mini Cooper E (मिनी कूपर ई) सिंगल फ्रंट एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगी जो 181 hp का पीक पावर देगी। वाहन निर्माता का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक मोटर कार के फ्लोर में लगे 40.7 kWh बैटरी पैक से पावर लेगी। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 300 किमी की अनुमानित रेंज का वादा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : For Reference Only
कार का हायर वैरिएंट परफॉर्मेंस पर फोकस करेगा। इस ईवी का नाम Mini Cooper SE (मिनी कूपर एसई) होगा जिसमें फ्रंट एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर लगा होगा, जो 181 hp का पीक पावर जेनरेट करता है। यह वैरिएंट 54.2 kWh के बड़े बैटरी पैक से पावर लेने का दावा करता है जिससे इसकी अधिकतम ड्राइविंग रेंज 400 किमी होगी।
विज्ञापन
Mini Cooper SE
- फोटो : For Reference Only
दिलचस्प बात यह है कि मिनी के प्रमुख ने पहले कहा था कि एक बार चार्ज करने पर ईवी की न्यूनतम रेंज 386 किमी होगी। कार निर्माता ने अब साफ किया है कि सिर्फ Cooper SE ही 400 किमी की सीमा तक पहुंच पाएगी। जबकि एंट्री-लेवल वैरिएंट एक बार चार्ज करने पर कम रेंज की पेशकश करेगा। हालांकि, यह अभी भी पिछली पीढ़ी की 233 किलोमीटर की रेंज से काफी बेहतर है।