फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलेट को कीमत, पावर और लुक्स में क्या मात दे पाएगी जावा की मोटरसाइकिल?

Sat, 17 Nov 2018 02:18 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
jawa motorcycle vs royal enfield classic 350 which one is best
royal enfield vs jawa
हाल ही में रॉयल एनफील्ड और जावा मोटरसाइकिल ने अपनी बाइक्स को भारतीय बाजार में पेश किया। जावा की बाइक्स का क्रेज लोगों में खासा देखने को मिल रहा है। वहीं रॉयल एनफील्ड के दीवाने भी कम नहीं हैं। खास बात यह है कि जावा की बाइक और रॉयल एनफील्ड की 350 सीसी की बुलेट लुक्स, पावर और कीमत में एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं। फिलहाल आपको बताते हैं कि कौन सी बाइक में क्या खास बात है। 

 
jawa motorcycle vs royal enfield classic 350 which one is best
jawa & jawa 42
जावा में कंपनी ने 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन है, जो 27एचपी की पावर और 28एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। वहीं क्लासिक 350 में 346 सीसी का एयरकूल्ड  सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है। जो 19.8बीएचपी की पावर और 28एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। क्लासिक के इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। 
 
jawa motorcycle vs royal enfield classic 350 which one is best
Royal Enfield Classic 350
नई जावा 42 में फ्यूल टैंक 14 लीटर का जबकि बुलेट में फ्यूल टैंक 13.5 लीटर का दिया गया है। वजन की बात करें, तो बुलेट का वजन 183 किलोग्राम और जावा बाइक का वजन 170 किलोग्राम है। जावा 42 में व्हीलबेस 1,369 एमएम और  बुलेट का व्हीलबेस 1370एमएम का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jawa motorcycle vs royal enfield classic 350 which one is best
jawa motorcycle
 जावा की बाइक में 280एमएम का डिस्क ब्रेक और रियर में 153एमएम ड्रम ब्रेक सेट-अप लगाया गया है। वहीं क्लासिक 350 बुलेट में फ्रंट और रियर दोनों तरफ जावा की ही तरह ड्रम ब्रेक दिया गया है। बता दें, रॉयल एनफील्ड अपनी सभी बाइक्स को जल्द एबीएस से लैस करने पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
jawa motorcycle vs royal enfield classic 350 which one is best
jawa motorcycle
कीमत की बात करें तो जावा मोटरसाइकिल की एक्स शोरूम कीमत 1,55,000 रुपए वहीं 350सीसी वाली बुलेट की दिल्ली में  कीमत 1,51,000 रुपए है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed