फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जावा मोटरसाइकिल लुक्स मेें दे रही बुलेट को मात

Fri, 16 Nov 2018 04:36 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
Jawa is back, Here is the pics and features of these bikes
jawa motorcycle

जावा इंडिया ने भारत में अपने तीन मॉडल Jawa Standard, Jawa 42 और Jawa Perak लांच की है।  लगभग 40 साल बाद लौटी यह बाइक सड़कों पर दौड़ने को तैयार है। Jawa मोटरसाइकिल ब्लैक, मरून और ग्रे कलर में तो Jawa 42 छह कलर वेरियंट में आएगी। लांच हुए मॉडल्स में जावा स्टैंडर्ड और जावा 42 में 293CC का सिंगल सिलेंडर दिया गया है जो 27एचपी की पावर और 28एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा।


 

Jawa is back, Here is the pics and features of these bikes
jawa & jawa 42
वहीं जावा पेराक में  334CC का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसके साथ ही इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ ट्यून किया गया है। बाइक के इंजन को रेट्रो रखने के लिए इसमें पहले वाला ही एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है। बाइक के इंजन को खास तौर पर इटली में डिजाइन किया है।
Jawa is back, Here is the pics and features of these bikes
jawa Perak
हालांकि कुछ समय पहले आए टीजर में क्लासिक 300cc और स्क्रैम्बलर स्टाइल मोटरसाइकिल को देखा गया था। जिसमें दिखी जावा की झलक ने लोगों को काफी आकर्षित किया। नई जावा में जहां पुराने वाला ही एग्जॉस्ट सिस्टम का साउंड सुनने को मिला, वहीं इसके क्लासिक 300 में एबीएस और फ्रंट डिसक ब्रेक जैसे फीचर्स लैस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jawa is back, Here is the pics and features of these bikes
jawa
नई जावा बाइक्स का वजन 170 किलोग्राम है साथ ही इसकी सीट की ऊंचाई 765एमएम। नई बाइक में 1,369एमएम का व्हीलबेस दिया गया है। जावा स्टैंडर्ड और जावा पेराक बाइक्स में  14लीटर वाला ड्यूल-टोन क्रोम फिनिश फ्यूल टैंक दिया गया है। वहीं जावा 42 की बात करें तो इसमें मैट ब्लैक फिनिश के साथ अर्बन लुक का एहसास होता है।
विज्ञापन
Jawa is back, Here is the pics and features of these bikes
jawa motorcycle
नई जावा की एक्स-शोरूम कीमत 1,64,000 रुपए है, जावा42 की एक्स-शोरूम कीमत 1,55,000 रुपए, वहीं जावा पेराक की कीमत 1.89 लाख रुपए रखी गई है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed