फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2016: पिछले 6 महीनों में लॉन्च हुई 5 सबसे पॉपुलर बाइक्स

Thu, 30 Jun 2016 06:21 PM IST
बाइकदेखो/नई दिल्ली
बाइकदेखो/नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
5 Most Popular Bike Launches Of 2016
साल 2016 आधा बीत चुका है। साल की शुरुआत भारतीय दोपहिया वाहन उद्योग के लिए अच्छी रही। देश का सबसे बड़ा ऑटो शो, दिल्ली ऑटो एक्सपो फरवरी में शुरू हुआ। यहां कई बाइक्स और कारें प्रदर्शित की गईं। इस बीच कई बड़े लॉन्च भी हुए। हम यहां अब तक लॉन्च होने वाली पांच सबसे लोकप्रिय बाइक्स की बात करने जा रहे हैं। देखिए अब तक के पांच सबसे पॉपुलर लॉन्च...

साल 2016: पिछले 6 महीनों में लॉन्च हुई 5 सबसे पॉपुलर बाइक्स

5 Most Popular Bike Launches Of 2016

5 यामाहा रे-जेडआर: यामाहा ने सिग्नस रे-जेडआर (ZR scooter) स्कूटर लॉन्च किया है। यामाहा रे-जेडआर स्कूटर की कीमत 52,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) ड्रम ब्रेक वर्जन के लिए तय की गई है, जबकि वैकल्पिक फ्रंट डिस्क ब्रेक वर्जन के लिए 2,500 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। इस स्कूटर को पहली बार फरवरी में 2016 ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस किया गया था। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 66 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

साल 2016: पिछले 6 महीनों में लॉन्च हुई 5 सबसे पॉपुलर बाइक्स

5 Most Popular Bike Launches Of 2016
4 रॉयल एनफील्ड हिमालयन: रॉयल एनफील्ड ने आखिरकार भारत में हिमालयन वर्जन लॉन्च कर दिया। इसकी कीमत 1.55 लाख रुपये (एक्स शोरूम, महाराष्ट्र के अलावा) तय की है। इसकी लिए आपको 1.78 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) खर्च करने होंगे। रॉयल एनफील्ड हिमालयन को पहली बार नई दिल्ली में 2 फरवरी 2016 शोकेस किया गया था। यह कंपनी की पहली एडवेंचर टुअरर मोटरसाइकिल है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन एक ब्रांड न्यू लॉन्ग स्ट्रोक 411 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2016: पिछले 6 महीनों में लॉन्च हुई 5 सबसे पॉपुलर बाइक्स

5 Most Popular Bike Launches Of 2016
3 टीवीएस अपाचे आरटीआर200 4वी: साल की शुरुआत में टीवीएस ने अपनी बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप बाइक अपाचे आरटीआर200 4वी (Apache RTR 200 4V) भारतीय बाजार में लॉन्च की। बाइक तीन वेरिएंट और सात रंगों में उपलब्ध होगी। टीवीएस अपाचे RTR 200 की शुरुआती कीमत 88,990 रुपये और कारबुरेटेड वर्जन की कीमत 1.07 लाख रुपए और फ्यूल इंजेक्शन वर्जन (एबीएस और पिरेली टायर) की कीमत 1.5 लाख रुपये (सभी की कीमतें, एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। यह स्पीड ट्रांसमिशन, 197.75सीसी, सिंगल सिलेंडर, चार वाल्व, ऑयल-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन इंजन के साथ है।
विज्ञापन

साल 2016: पिछले 6 महीनों में लॉन्च हुई 5 सबसे पॉपुलर बाइक्स

5 Most Popular Bike Launches Of 2016
2 बजाज वी15: बजाज ऑटो ने 'वी' नाम एक नई मोटरसाइकिल लॉन्‍च की है। बजाज वी 150 (Bajaj ‘V’ 150) बाइक भारत के पहले एयरक्राफ्ट कॅरियर आईएनएस विक्रांत ( INS Vikrant) के मेटल से बनाई गई है। इसकी कीमत 61,000 रुपये है। यह 150सीसी DTSI इंजन: बजाज 'वी' सिंगल सिलेंडर 149.5सीसी, 4 स्ट्रोक, एसओएचसी 2 वाल्व, एयर कूल्ड इंजन के साथ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed