{"_id":"5775142c4f1c1b881579ad20","slug":"5-most-popular-bike-launches-of-2016","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल 2016: पिछले 6 महीनों में लॉन्च हुई 5 सबसे पॉपुलर बाइक्स","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
साल 2016: पिछले 6 महीनों में लॉन्च हुई 5 सबसे पॉपुलर बाइक्स
Thu, 30 Jun 2016 06:21 PM IST
बाइकदेखो/नई दिल्ली
बाइकदेखो/नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Jun 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साल 2016 आधा बीत चुका है। साल की शुरुआत भारतीय दोपहिया वाहन उद्योग के लिए अच्छी रही। देश का सबसे बड़ा ऑटो शो, दिल्ली ऑटो एक्सपो फरवरी में शुरू हुआ। यहां कई बाइक्स और कारें प्रदर्शित की गईं। इस बीच कई बड़े लॉन्च भी हुए। हम यहां अब तक लॉन्च होने वाली पांच सबसे लोकप्रिय बाइक्स की बात करने जा रहे हैं। देखिए अब तक के पांच सबसे पॉपुलर लॉन्च...
साल 2016: पिछले 6 महीनों में लॉन्च हुई 5 सबसे पॉपुलर बाइक्स
2 of 6
5 यामाहा रे-जेडआर: यामाहा ने सिग्नस रे-जेडआर (ZR scooter) स्कूटर लॉन्च किया है। यामाहा रे-जेडआर स्कूटर की कीमत 52,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) ड्रम ब्रेक वर्जन के लिए तय की गई है, जबकि वैकल्पिक फ्रंट डिस्क ब्रेक वर्जन के लिए 2,500 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। इस स्कूटर को पहली बार फरवरी में 2016 ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस किया गया था। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 66 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।
साल 2016: पिछले 6 महीनों में लॉन्च हुई 5 सबसे पॉपुलर बाइक्स
3 of 6
4 रॉयल एनफील्ड हिमालयन: रॉयल एनफील्ड ने आखिरकार भारत में हिमालयन वर्जन लॉन्च कर दिया। इसकी कीमत 1.55 लाख रुपये (एक्स शोरूम, महाराष्ट्र के अलावा) तय की है। इसकी लिए आपको 1.78 लाख रुपये (ऑन-रोड, मुंबई) खर्च करने होंगे। रॉयल एनफील्ड हिमालयन को पहली बार नई दिल्ली में 2 फरवरी 2016 शोकेस किया गया था। यह कंपनी की पहली एडवेंचर टुअरर मोटरसाइकिल है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन एक ब्रांड न्यू लॉन्ग स्ट्रोक 411 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2016: पिछले 6 महीनों में लॉन्च हुई 5 सबसे पॉपुलर बाइक्स
4 of 6
3 टीवीएस अपाचे आरटीआर200 4वी: साल की शुरुआत में टीवीएस ने अपनी बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप बाइक अपाचे आरटीआर200 4वी (Apache RTR 200 4V) भारतीय बाजार में लॉन्च की। बाइक तीन वेरिएंट और सात रंगों में उपलब्ध होगी। टीवीएस अपाचे RTR 200 की शुरुआती कीमत 88,990 रुपये और कारबुरेटेड वर्जन की कीमत 1.07 लाख रुपए और फ्यूल इंजेक्शन वर्जन (एबीएस और पिरेली टायर) की कीमत 1.5 लाख रुपये (सभी की कीमतें, एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। यह स्पीड ट्रांसमिशन, 197.75सीसी, सिंगल सिलेंडर, चार वाल्व, ऑयल-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन इंजन के साथ है।
विज्ञापन
साल 2016: पिछले 6 महीनों में लॉन्च हुई 5 सबसे पॉपुलर बाइक्स
5 of 6
2 बजाज वी15: बजाज ऑटो ने 'वी' नाम एक नई मोटरसाइकिल लॉन्च की है। बजाज वी 150 (Bajaj ‘V’ 150) बाइक भारत के पहले एयरक्राफ्ट कॅरियर आईएनएस विक्रांत ( INS Vikrant) के मेटल से बनाई गई है। इसकी कीमत 61,000 रुपये है। यह 150सीसी DTSI इंजन: बजाज 'वी' सिंगल सिलेंडर 149.5सीसी, 4 स्ट्रोक, एसओएचसी 2 वाल्व, एयर कूल्ड इंजन के साथ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।