पोर्श ने उतारी नई 911 रेंज, टॉप स्पीड 318 किमी/घंटा
Thu, 30 Jun 2016 11:29 AM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्पोर्ट्स कारों के लिए मशहूर पोर्श ने आज नई 911 रेंज लॉन्च कर दी है। देखने में यह कारें पुरानी 911 जैसी ही हैं लेकिन इनके इंजन और फीचर में कई बदलाव नजर आएंगे।
पोर्श ने उतारी नई 911 रेंज, टॉप स्पीड 318 किमी/घंटा
2 of 6
Porsche 911 Range
911 रेंज की बेस मॉडल कार करेरा की कीमत 1.42 करोड़ रुपये रखी गई है। पोर्श इंडिया कार को जर्मनी से आयात करेगी। भारत में इन्हें कंपनी की मुंबई, कोलकाता, कोची, गुड़गांव, बेंगलुरू और अहमदाबाद स्थित डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा।
पोर्श ने उतारी नई 911 रेंज, टॉप स्पीड 318 किमी/घंटा
3 of 6
Porsche 911 Range
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मौजूदा 911 रेंज में फ्लैट सिक्स इंजन लगा है। इसकी पावर 370 पीएस और टॉर्क 450 एनएम है। नई रेंज में 3.0 लीटर का ट्विन टर्बोचार्ज इंजन दिया गया है। करेरा एस में यही इंजन मिलेगा। इसकी पावर 420 पीएस और टॉर्क 500 एनएम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्श ने उतारी नई 911 रेंज, टॉप स्पीड 318 किमी/घंटा
4 of 6
Porsche 911 Range
वहीं 911 टर्बो में 3.8 लीटर का बाई-टर्बो इंजन मिलेगा। इसकी पावर 540 पीएस है। कार की टॉप स्पीड 318 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह कार 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 2.9 सेकंड में पा लेगी।
विज्ञापन
पोर्श ने उतारी नई 911 रेंज, टॉप स्पीड 318 किमी/घंटा
5 of 6
Porsche 911 Range
अब बात करते हैं 911 रेंज की कारों में नजर आने वाले बदलाव की। इन में नए हैडलाइट क्लस्टर के साथ 4-पॉइंट डे-टाइम रनिंग लाइटें, नए डिजायन की पिछली लिड, पीछे की तरफ नई लाइटें और नए डोर हैंडल शामिल हैं। इसके अलावा केबिन में 7 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेंमेंट सिस्टम भी दिया गया है, जो एपल कारप्ले, नेविगेशन और वाई-फाई कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।