त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। ऑटो मार्केट को भी अब बिक्री में सुधार की उम्मीद है। सोशल ड़िस्टेंसिंग के कारण ग्राहक भी सस्ती हैचबैक गाड़ियों में रूचि दिखा रहे हैं। हैचबैक सेगमेंट की मांग लगातार बनी हुई है। कंपनियां भी हैचबैक गाड़ियों पर जमकर डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। अगर आप हैचबैक खरीदने की सोच
{"_id":"5f73160a95a97b07322991f2","slug":"biggest-offer-on-these-small-entry-level-hatchback-cars-in-september-2020-getting-discount-of-upto-rs-55-000","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन छोटी कारों पर अभी तक का सबसे बड़ा ऑफर, मिल रही 55 हजार रुपये तक की छूट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
इन छोटी कारों पर अभी तक का सबसे बड़ा ऑफर, मिल रही 55 हजार रुपये तक की छूट
Tue, 29 Sep 2020 04:40 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Tue, 29 Sep 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Car Discount
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
Maruti celerio
- फोटो : Amar Ujala (File Photo)
मारुति सिलेरियो
- मारुति की इस हैचबैक कार पर 25 हजार रुपये का कंज्यूमर ऑफर मिल रहा है
- 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस
- 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट, कुल मिलाकर कंपनी 50 हजार रुपये से ज्यादा के फायदे दे रही है।
- सभी ऑफर्स मैनुअल ट्रांसमिशन और एएमटी वैरिएंट पर लागू हैं
- सिलेरियो एक्स पर यह ऑफरर लागू है।
- साथ ही पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट्स पर यह ऑफर मिलेंगे।
- सिलेरियो की एक्स-शोरूम कीमत 4.41 लाख से 5.68 लाख रुपये के बीच है। वहीं सिलेरियो एक्स की कीमत 4.90 लाख रुपये से 5.67 लाख रुपये के बीच है।
Maruti Suzuki Wagon R
- फोटो : Team-BHP
मारुति वैगन आर
- मारुति की इस हैचबैक कार पर 15 हजार रुपये का कंज्यूमर ऑफर मिल रहा है
- 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस
- 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट, कुल मिलाकर कंपनी 40 हजार रुपये से ज्यादा के फायदे दे रही है।
- ये ऑफर्स वैगन आर के सीएनजी वैरिएंट्स पर लागू हैं।
- वैगन आर की एक्स-शोरूम कीमत 4.45 लाख रुपये से 5.94 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Ignis
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति इग्निस
- मारुति इग्निस पर 20 हजार रुपये का कंज्यूमर ऑफर मिल रहा है
- 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस
- 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट, कुल मिलाकर कंपनी 45 हजार रुपये से ज्यादा के फायदे दे रही है।
- इग्निस के टॉप जीटा वैरिएंट को छोड़ कर सभी वैरिएंट्स पर यह ऑफर मिलेगा।
- वहीं जीटा वैरिएंट पर 10 हजार रुपये के कंज्यूमर बैनिफिट्स मिलेंगे और 35 हजार रुपये तक की कुल बचत कर सकते हैं।
- इग्निस की एक्स-शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपये से 7.19 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
Hyundai Santro Car Delivery
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै सैंट्रो
- सैंट्रो के ईरा यानी बेस वैरिएंट पर 15 हजार रुपये और बाकी वैरिएंट्स पर 25 हजार रुपये कैश डिस्काउंट मिलेगा।
- 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस
- 5,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट, कुल मिलाकर कंपनी 25 से 45 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है।
- सैंट्रो की एक्स-शोरूम कीमत 4.57 लाख रुपये से 6.25 लाख रुपये के बीच है। एंट्री लेवल ईरा वैरिएंट पर 35 हजार रुपये और बाकी वैररिएंट्स पर 45 हजार रुपये तक की बचत होगी।