अगर आप इन दिनों Benelli की बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज़ है। जी हां कंपनी ने अपनी 300 सीसी बाइक्स की कीमतों में 60 हजार रुपये तक की कटौती कर दी है। इसके बाद मार्किट में इस सेगमेंट में मुकाबला तगड़ा हो गया है लेकिन फायदा सीधा ग्राहकों को ही होगा। आइये जानते हैं उन बाइक्स के बारे में जिनके दाम कम हुए हैं।
60 हजार रुपये सस्ती हुईं ये बाइक्स
Benelli इंडिया ने नेकेड स्ट्रीटफाइटर TNT 300 की कीमत 51 हजार रुपये और फुल-फेयर्ड 302R की कीमत में 60 हजार रुपये घटा दिए हैं। कीमत कम करने के बाद अब इन बाइक की नई कीमतें क्रमश: 2.99 लाख रुपये और 3.10 लाख रुपये हो गई हैं। कंपनी के मुताबिक दोनों बाइक्स की कीमतों में कटौती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट (निर्माण लागत) में कमी आने की वजह से की गई है। था। ये दोनों बाइक्स कंपनी की एंट्री लेवल मॉडल हैं। साथ ही ये बेनेली की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स भी हैं।
दमदार इंजन से लैस
Benelli TNT 300 और Benelli 302R में 300cc का ट्विन-सिलिंडर, 4 स्ट्रोक, DOHC, वाटर-कूल्ड इंजन लगा है, जो 38.26 Bhp की पावर और 26.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है है। ये दोनों बाइक्स फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक से भी लैस हैं। सेफ्टी के लिए इनमें ड्यूल चैनल एबीएस स्टैंडर्ड है। इन दोनों बाइक का भारत में मुकाबला कावासाकी निन्जा 300, टीवीएस अपाचे आरआर310, BMW G 310 R और KTM 390 Duke से होगा