फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 साल से युवाओं के दिल पर राज कर रही है Bajaj की यह परफॉरमेंस बाइक, जानें क्या है वजह!

Tue, 21 Apr 2020 11:36 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 21 Apr 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
Bajaj Pulsar 150 : A college student companion Know the features and price
Bajaj Pulsar 150 - फोटो : Bajaj Auto

Bajaj Pulsar 150 का नाम सुनते ही एक अलग ही रोमांच की अनुभूति होती है। और हो भी क्यों ना, इसे चलाते ही एड्रीनेलिन हार्मोन का स्तर जो बढ़ जाता था। पल्सर ने स्पोर्ट्स बाइकिंग की परिभाषा ही बदल दी थी। कॉलेज में कदम रखते वक्त ज्यादा युवाओं की ड्रीम बाइक यही होती थी। इसकी परफॉर्मेंस के आगे उस दौर की कई बाइक्स पानी भरती नजर आती थीं। बजाज कंपनी को पल्सर बाइक ने एक अलग पहचान दी है। 19 साल बाद भी युवा आज भी इस बाइक को खूब पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि यह बाइक इतनी लोकप्रिय क्यों है...

Bajaj Pulsar 150 : A college student companion Know the features and price
Bajaj Pulsar 150 Neon

19 साल पुरानी बजाज पल्सर 150

बजाज पल्सर 150 को विशेष तौर पर युवाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। 24 नवंबर 2001 को पहली पल्सर आई थी जिसे पल्सर ट्विंस के नाम से जाना जाता था। यह बाइक 150 सीसी और 180 सीसी इंजन में आई थी। इसकी खासियत थी इसके राउंड शेप हेडलैंप्स। उस समय की 150 सीसी वाली पल्सर 13.4 बीएचपी और 180 सीसी वाली बाइक 15 बीएचपी की पावर देती थी। जो उस समय देश की सबसे तेज रफ्तार बाइक्स में एक थी। बाइक की हेडलाइट्स और इसका मॉर्डन लुक आज भी काफी पसंद किया जाता है। इसका लुक खासतौर से युवाओं के लिए स्पोर्टी रखा गया था। दो डिस्क वैरिएंट वाली इस बाइक में स्लिप्ट सीट भी मिलती है। यह बाइक मैट और नियॉन वैरिएंट में उपलब्ध है। इतने साल बाद भी बाइक के लुक और डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है।

Bajaj Pulsar 150 : A college student companion Know the features and price
बजाज पल्सर 150 - फोटो : social

बजाज पल्सर 150 इंजन

वहीं कंपनी ने 2005 में बजाज पल्सर 150 के नाम से ही एक वैरिएंट लॉन्च किया। बजाज पल्सर 150 में सिंगल सिलिंडर इंजन आता है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ है। वहीं इसकी पावर की बात करें तो यह 13.6 बीएचपी और 13.25 एनएम का टार्क जेनरेट करती है। इसका इंजन बहुत ही मजबूत माना जाता है। कंपनी समय-समय पर इंजन को और भी मजबूती प्रदान कर रही है। बाइक में रियर और फ्रंट दोनों डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बजाज पल्सर 150 के टॉप वैरिएंट में एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम भी है। इस बाइक का वजन सात किलोग्राम है और यह सात रंगों में उपलब्ध है। यह बाइक उस समय की भी सबसे अच्छी हैंडलिंग बाइक में से एक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bajaj Pulsar 150 : A college student companion Know the features and price
बजाज पल्सर 150 - फोटो : Powerdrift

बाइक के पार्ट्स अधिकांश स्टोर्स पर उपलब्ध

कॉलेज छात्रों के लिए बाइक एक निवेश की तरह होती है, इसका लो मेंटिनेंस भी इसका यूएसपी है और रखरखाव में ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता। बजाज पल्सर 150 के साथ शायद ही किसी को कोई इश्यू हो क्योंकि इस बाइक को कई सालों से चलाया और इस्तेमाल किया जा रहा है। बजाज प्रोडक्ट होने के कारण बाइक की सर्विस में भी ज्यादा खर्चा नहीं होता है। वहीं अगर दुर्भाग्य से कभी बाइक गिर जाती है और कुछ हिस्सों में नुकसान पहुंच जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बाइक के स्पेयर पार्ट्स अधिकांश स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।  

विज्ञापन
Bajaj Pulsar 150 : A college student companion Know the features and price
बजाज पल्सर 150 Neon - फोटो : Social

कीमत

इन दिनों बजाज पल्सर इन दिनों पांच वैरिएंट Bajaj Pulsar 125, Bajaj Pulsar 150, Bajaj Pulsar 180, NS 200 और Bajaj Pulsar 220 में आती है, लेकिन सबसे ज्यादा बिक्री पल्सर 150 की ही होती है। खुद कंपनी ने जनवरी 2020 में आंकड़े जारी कर कहा था कि कंपनी 18 सालों में अभी तक 1.2 करोड़ पल्सर बेच चुकी है। वहीं यह अकेली बाइक है जो 65 देशों को निर्यात होती है। बजाज पल्सर 150 की कीमत की बात की जाए तो यह (85,920 रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 96,563 रुपये (एक्स-शोरूम) है। बाइक में समय के हिसाब से अब तक बहुत सारे बदलाव किए जा चुके हैं। वहीं कपनी ने बाइक को अपडेट रखने के लिए निऑन वैरिएंट भी बनाया है। बजाज पल्सर 150 का मुकाबला अन्य 150 सीसी की बाइक्स से है। इनमें होंडा सीबी यूनिकॉर्न 160 और टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 जैसी बाइक्स शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed