एंट्री लेवल सेगमेंट में बजाज ऑटो की प्लेटिना बाइक बेहद पॉपुलर है। और समय-समय पर कंपनी ने इसमें कई बदलाव भी किये हैं। बजाज की प्लेटिना फिलहाल 100cc और 110cc इंजन में उपलब्ध है लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों बजाज प्लेटिना का नया मॉडल वायरल हो रहा है, Youtube पर भी बजाज प्लेटिना 110cc मॉडल के बारे में बताया जा रहा है जहां इसमें H gear और फ्रंट डिस्क ब्रेक वर्जन के लांच होने की खबर है। आइये जानते हैं...
बजाज प्लेटिना का नया मॉडल
2 of 3
2019 Bajaj Platina H Gear with Disc Break
- फोटो : Youtube
सोशल मीडिया के अनुसार बजाज ऑटो की नई प्लेटिना 110 जल्द ही लांच हो सकती है। नए मॉडल में H gear के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक की भी सुविधा मिलेगी। साथ ही इसमें नए कलर्स के ऑप्शन भी मिलेंगे। बाइक के इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। बाइक में 5 स्पीड गियर की सुविधा मिलेगी। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में किसी भी तरह का कोई बयान नहीं आया है इतना ही नहीं हमने बजाज डीलर्स से जब इस बारे में पुछा तो उन्होंने भी कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
फिलहाल बिना डिस्क ब्रेक के उपलब्ध है प्लेटिना
3 of 3
Bajaj Platina H Gear with Disc Break
- फोटो : Youtube
भारत मौजूदा बजाज प्लेटिना 110 की कीमत 50,752 रुपये है और यह बिना डिस्क ब्रेक के आती है। कुल मिलाकर इतना ही कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया और Youtube पर जो फुटेज हमने देखें हैं उसके आधार पर तो यह नया मॉडल जल्द ही लांच किया जा सकता है। आपको बता दें कि बजाज एवेंजर 160स्ट्रीट के लांच से ठीक पहले हमने आपको बाइक की एक्सक्लूसिव तस्वीरें दिखाई थी और बताया था कि बाइक जल्द लांच होगी और ठीक कुछ दिन बाद कंपनी ने एवेंजर 160 स्ट्रीट को लांच कर दिया था।