फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पावरफुल Bajaj Pulsar RS400 अगस्त में होगी लॉन्च, TVS Apache RR 310 और KTM RC390 से मुकाबला!

Tue, 26 May 2020 10:53 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 26 May 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Bajaj most powerful Pulsar RS400 can be launched in August know features
Bajaj Pulsar RS400 - फोटो : Social Media

Bajaj Auto कंपनी अपनी सबसे पावरफुल Pulsar RS400 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Bajaj Pulsar RS400 बाइक RS200 वाले प्लेटफॉर्म पर ही आधारित होगी है। हालांकि यह बाइक बिल्कुल नए लुक में होगी। बाइक को नया लुक देने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया जा रहा है। बता दें कि Bajaj Auto ने साल 2014 के ऑटो एक्सपो में 400 सीसी की दो कॉन्सेप्ट मोटरसाइकल पेश की थीं। 

Bajaj most powerful Pulsar RS400 can be launched in August know features
Bajaj Pulsar RS400

अगस्त में होगी लॉन्च

कंपनी ने 2014 के ऑटो एक्सपो में एक क्रूजर स्पोर्ट Pulsar CS400 और दूसरी रेस स्पोर्ट Pulsar RS400 प्रदर्शित की थी। वहीं इसके बाद कंपनी ने Dominar 400 बाइक लॉन्च की, जो काफी हद तक CS400 की तरह दिखती है। इसके बाद अब कंपनी Pulsar RS400 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया गया है कि अब कंपनी इस शानदार मोटरसाइकल को अगस्त में लॉन्च कर सकती है।

Bajaj most powerful Pulsar RS400 can be launched in August know features
Bajaj Pulsar RS400 - फोटो : Social Media

इन बाइकों से होगी टक्कर

रिपोर्ट के मुताबिक Bajaj Pulsar RS400 को पहले यानी अगस्त में इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा। वहीं इसके बाद इसे भारतीय बाजार में उतारने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बाइक के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नई बाइक का मुकाबला TVS Apache RR 310 और KTM RC390 जैसी बाइक्स से होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bajaj most powerful Pulsar RS400 can be launched in August know features
Bajaj Pulsar RS400 - फोटो : Social Media

कंपनी की सबसे पावरफुल बाइक

Bajaj Auto की यह बाइक अब तक की सबसे पावरफुल बाइक होगी। कंपनी इस बाइक में Dominar 400 में आने वाला 373.2 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन देगी। इसका इंजन 40 बीएचपी की पावर और 35 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। बजाज पल्सर RS400 परिमीटर फ्रेम चेसिस के मॉडिफाइड वर्जन पर आधारित हो सकती है, जिसका इस्तेमाल पल्सर RS200 और Dominar 400 में किया गया है। पल्सर RS200 अपनी कैटिगरी में देश की एकमात्र फुल-फेयर्ड मोटरसाइकल है।

विज्ञापन
Bajaj most powerful Pulsar RS400 can be launched in August know features
Bajaj Pulsar RS400 - फोटो : Social Media

फीचर्स

नई Pulsar RS400 के फ्रंट में USD फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए जाने की उम्मीद है। वहीं बाइक की कीमत कम करने के लिए कंपनी इसमें टेलेस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स भी दे सकती है। RS400 में ड्यूल-चैनल एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) स्टैंडर्ड मिलेगा। इसमें काफी बड़ी फेयरिंग, बड़ा व बोल्ड फ्यूल टैंक और न टेललैंप मिलने की उम्मीद है। बाइक में ब्लूटूथ सपॉर्ट के साथ नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया जा सकता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed