दुनियाभर में कोरोना वायरस के चलते ऑटोमोबाइल कंपनियों सहित अन्य उद्योग धंधे भी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियों को अंदेशा है कि लॉकडाउन के बाद भी ग्राहक जल्दी से शोरूम लौटने वाले नहीं है। ऐसे में कंपनियां अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके अपना रही हैं। ग्राहकों का भरोसा पाने के लिए कंपनियां गाड़ियों की वारंटी बढ़ाने जैसे तरीके आजमा रही हैं, तो वहीं ग्राहकों को शोरूम तक न आना पड़े इसके लिए ऑनलाइन तरीकों का भी सहारा ले रही हैं। इन कंपनियों में ह्यूंदै मोटर इंडिया, मर्सिडीज बेंज और एमजी मोटर शामिल हैं।
{"_id":"5e9099908ebc3e7743465a53","slug":"automobile-companies-focus-on-online-car-sales-to-increase-sales-due-to-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन से कार शोरूम हुए बंद, ग्राहकों को अब इस तरीके से कंपनियां बेचेंगी कारें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
लॉकडाउन से कार शोरूम हुए बंद, ग्राहकों को अब इस तरीके से कंपनियां बेचेंगी कारें
Sat, 11 Apr 2020 12:17 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Maruti Vitara Brezza 2020 Auto Expo
- फोटो : Amar Ujala
2021 Hyundai Elantra
- फोटो : social media
ह्यूंदै का क्लिक टू बाय पोर्टल
ह्यूंदै कंपनी ने क्लिक टू बाय नाम से अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। ह्यूंदै मोटर इंडिया का कहना है कि ग्राहक अब वाहनों को भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एसएस किम ने कहा कि वर्तमान स्थिति में ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसलिए कंपनी क्लिक टू बाय के द्वारा अपने ग्राहकों के वाहन खरीदने का मौका दे रही है। कंपनी सारे प्रोसेस ऑनलाइन ही करने के बाद गाड़ी को आपके घर पर डिलीवरी कर देगी।
Mercedes-Benz GLC Coupe facelift
- फोटो : Mercedes-Benz
मर्सिडीज बेंज इंडिया
वहीं मर्सिडीज बेंज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मार्टिन ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की शुरुआत के बाद से हमें साकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण ग्राहकों के पास ऑनलाइन व्हीकल्स देखने के लिए पहले से अधिक समय है। उन्होंने कहा कि 2025 तक कार का ऑर्डर करना खाने के ऑर्डर करने जैसा ही आसान होगा। मर्सिडीज बेंज पहले से प्री-ओन्ड व्हीकल्स को ऑनलाइन बेच रही है लेकिन अब यह इस प्लेटफॉर्म पर नए वाहनों को भी सेल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति सुजुकी
- फोटो : social
मारुति सुजुकी
मारुति सुजुकी कंपनी के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि फोन, ईमेल या वेबसाइट के जरिए मिलने वाली कुल जानकारियों में डिजिटल इंक्वायरी 20 फीसदी है। उन्होंने कहा कि हमें डिजिटल इंक्वायरी की संख्या अब और बढ़ने की उम्मीद है। बता दें कि मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है।
विज्ञापन
MG MOTORS CARS
- फोटो : MG Motors