{"_id":"6042130728eb3f2f5b55ef9a","slug":"yamaha-motor-india-hikes-prices-of-scooters-and-bike-yamaha-fascino-125-price-in-delhi-yamaha-ray-zr-125-price-in-delhi-yamaha-ray-zr-125-street-rally-price-in-delhi-yamaha-r15-v3-0-price-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yamaha Fascino 125 और Ray ZR 125 स्कूटर हुई महंगी, जानें नई कीमत, इस स्पोर्ट्स बाइक की कीमत भी बढ़ी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Yamaha Fascino 125 और Ray ZR 125 स्कूटर हुई महंगी, जानें नई कीमत, इस स्पोर्ट्स बाइक की कीमत भी बढ़ी
Fri, 05 Mar 2021 04:46 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 05 Mar 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
Yamaha Fascino 125-Fi
- फोटो : For Representation Only
Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले Ray ZR 125 (रे जेडआर 125), Ray ZR 125 Street Rally (रे जेडआर 125 स्ट्रीट रैली) और Fascino 125 (फसीनो 125) स्कूटर की कीमतें बढ़ा दी हैं।
Yamaha Fascino 125-Fi
- फोटो : For Representation Only
कंपनी Ray ZR 125 की दो वेरिएंट्स - ड्रम और डिस्क में बिक्री करती है। यामाहा ने Ray ZR 125 ड्रम वेरिएंट की कीमत बढ़ाकर 69,530 रुपये से 73,330 रुपये कर दी है। यानी इस स्कूटर की कीमत में 3800 रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं इस मॉडल का डिस्क ब्रेक वेरिएंट भी 3,800 तक महंगा हो गया है। जिसकी कीमत 76,330 रुपये हो गई है। कीमत बढ़ोतरी से पहले यह 72,530 रुपये में बिकता था। जबकि Street Rally वेरिएंट की कीमत 73,530 रुपये से बढ़कर 77,330 रुपये हो गई है।
Yamaha Fascino 125-Fi
- फोटो : For Representation Only
Yamaha Fascino 125 को भी दो वेरिएंट्स - ड्रम और डिस्क में पेश किया जाता है। इस स्कूटर के ड्रम वेरिएंट की कीमत 68,730 रुपये से बढ़कर 72,030 रुपये हो गई है। वहीं इस स्कूटर के डिस्क वेरिएंट की कीमत अब 74,530 रुपये है जो पहले 71,230 रुपये थी।
बता दें कि पिछले चार महीनों के दौरान यामाहा ने अपने स्कूटरों की कीमत फिर से बढ़ाई है। इससे पहले कंपनी ने नवंबर 2020 में अपने स्कूटरों की कीमतों में इजाफा किया था।
बता दें कि पिछले चार महीनों के दौरान यामाहा ने अपने स्कूटरों की कीमत फिर से बढ़ाई है। इससे पहले कंपनी ने नवंबर 2020 में अपने स्कूटरों की कीमतों में इजाफा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yamaha Ray-ZR
- फोटो : For Representation Only
इंजन
यामाहा के दोनों स्कूटर एक ही पावरट्रेन और प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। इन स्कूटरों में एक जैसा 125 cc, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह 6,500 rpm पर आरपीएम पर 8.04 bhp का अधिकतम पावर और 5,000 rpm पर 9.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ CVT गियरबॉक्स दिया गया है।

Yamaha YZF-R15 V3.0 Dual Channel ABS
- फोटो : For Representation Only
YZF R15 V3.0 स्पोर्ट्स बाइक भी हुई मंहगी
इसी तरह यामाहा ने अपनी YZF R15 V3.0 स्पोर्ट्स बाइक की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। पहले की तुलना में यह बाइक अब 1,200 रुपये महंगी हो गई है। कीमत बढ़ोतरी के बाद YZF R15 V3.0 स्पोर्ट्स बाइक की एक्स-शोरूम कीमत थंडर ग्रे रंग में 1,49,100 रुपये से शुरू होती है। जबकि रेसिंग ब्लू रंग में इसकी कीमत 1,50,200 रुपये और डार्क नाइट रंग में कीमत 1,51,200 रुपये हो गई है। बता दें कि यहां दी गईं सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शोरूम की हैं।