फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Yamaha Launched yamaha FZ-Fi and FZ-S FI bikes with BS6 Engine, know the Price and features

यामाहा ने लॉन्च की BS6 इंजन के साथ FZ FI और FZS FI बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स के बारे में

Mon, 11 Nov 2019 08:08 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 11 Nov 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
Yamaha Launched yamaha FZ-Fi and FZ-S FI bikes with BS6 Engine, know the Price and features
Yamaha FZ FI BS Engine - फोटो : Social Media

Hero Splendor iSmart के बाद यामाहा ने भी अपनी पहली बीएस6 मानक वाली मोटरसाइकिल लॉन्च की है। इसके बाद बीएस6 इंजन के साथ बाइक लॉन्च करने वाली यामाहा देश की दूसरी कंपनी बन गई है। यामाहा ने FZ FI और FZ-S Fi को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च किया है।  

विज्ञापन

 

ये है कीमत

यामाहा की ये दोनों बाइक्स नए रंगों डार्क नाइट और मैटेलिक ग्रे में मिलेगी। वहीं FZ FI की एक्स-शोरूम कीमत 99,200 रुपये और FZ-S Fi की कीमत 1,01,200 रुपये से शुरू है। यामाहा की इन बाइक्स में 149 सीसी का इंजन लगा है, जो 7,250 आरपीएम पर अधिकतम 12.4 पीएस की पावर और 5,500 आरपीएम पर 13.6 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों ही बाइक्स में फ्रंट व्हील में सिंगल चैनल एबीएस मिलेगा, साथ ही आगे और पीछे रिअर डिस्क ब्रेक्स दिए जाएंगे।
 
मॉडल रंग नई एक्स-शोरूम कीमत
FZS-F1 (BS6) डार्कनाइट 1,02,700 रुपये
मैटेलिक रेड 1,01,200
डार्क मैट ब्लू, मैट ब्लैक, ग्रै और सियान ब्लू 1,01,200
FZ-F1 (BS6) मैटेलिक ब्लैक, रेसिंग ब्लू 99,200
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले महीने चेन्नई में लॉन्चिंग

इसके अलावा यामाहा बाकी स्कूटर्स और मोटरसाइकिल्स को भी बीएस6 इंजन में अपडेट करने की कार्ययोजना पर भी काम कर रही है। वहीं अगले महीने 19 दिसंबर 2019 को चेन्नई में यामाहा बीएस6 इंजन के साथ R3 का अपडेट भी लॉन्च कर सकती है।
 

विज्ञापन

यामाहा R15 V3 भी होगी अपडेट

साथ ही, यामाहा R15 V3 की बीएस6 इंजन के साथ कई जानकारियां पहले ही लीक हो चुकी हैं, वहीं  बीएस6 इंजन के साथ यामाहा Fascino स्कूटर को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया चुका है। 
 

डीलर्स के यहां पहुंचेंगी बाइक्स

गौरतलब है कि अगले साल अप्रैल 2020 से देश में नए बीएस6 उत्सर्जन मानक लागू होने वाले हैं। जिन्हें देखते हुए यामाहा जल्द ही बाकी बाइक्स को भी नए मानकों के साथ लॉन्च करेगी। वहीं यामाहा का दावा है कि नए बीएस6 इंजन के साथ FZ बाइक्स नवंबर, 2019 से यामाहा के शोरूम्स में पहुंच जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed