फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Yamaha India launched updated Yamaha R15 V3 bike with BS6 engine in india, know price details

नए BS6 इंजन के साथ लॉन्च हुई स्टाइलिश Yamaha R15 बाइक, ये हैं नई कीमतें और फीचर्स

Mon, 09 Dec 2019 05:12 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 09 Dec 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
Yamaha India launched updated Yamaha R15 V3 bike with BS6 engine in india, know price details
yamaha R15 V3 BS6 Engine - फोटो : AmarUjala

Yamaha ने FZ FI और FZ-S Fi के बाद अपनी फ्लैगशिप बाइक R15 V3 को भी BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। इसके बाद बीएस6 इंजन के साथ बाइक लॉन्च करने वाली यामाहा देश की तीसरी कंपनी बन गई है। इससे पहले होंडा CB Shine SP125 और हीरो मोटोकॉर्प Splendor iSmart को BS6 इंजन में उतार चुकी है।

विज्ञापन

दिसंबर के तीसरे हफ्ते से उपलब्ध

यामाहा ने 155सीसी क्षमता वाली बाइक को नए उत्सर्जन मानक वाले इंजन में उतारा है। नई बाइक 10,000 आरपीएम पर 18.6 पीएस की पावर और 8,500 आरपीएम पर 14.1 एनएम का टॉर्क देगी। वहीं बाकी के स्पेसिफिकेशंस पुरानी बीएस-4 बाइक जैसे ही हैं। कंपनी ने इस बाइक को तीन रंगो रेसिंग ब्लू, थंडर ग्रे और डार्कनाइट में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्स-शोरूम कीमत 1.46 लाख रुपये

यामाहा ने इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.46 लाख रुपये रखी है, जो मौजूदा BS4 वेरियंट से चार हजार रुपये महंगी होगी। इससे पहले यामाहा ने नवंबर में FZ FI और FZ-S Fi को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च किया था। FZ FI की एक्स-शोरूम कीमत 99,200 रुपये और FZ-S Fi की कीमत 1,01,200 रुपये से शुरू है। यामाहा की इन बाइक्स में 149 सीसी का इंजन लगा है, जो 7,250 आरपीएम पर अधिकतम 12.4 पीएस की पावर और 5,500 आरपीएम पर 13.6 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों ही बाइक्स में फ्रंट व्हील में सिंगल चैनल एबीएस मिलेगा, साथ ही आगे और पीछे रिअर डिस्क ब्रेक्स दिए जाएंगे।   

विज्ञापन

लॉन्च हो सकती है नई स्पोर्ट्स हैरिटेज बाइक XSR 155    

वहीं यामाहा अब Fascino स्कूटर को BS6 इंजन में उतारने की तैयारी कर रही है, जिसे 19 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्कूटर में नए बड़े स्लीक बॉडी पैनल्स, लंबी सीटें, नई ग्रैब रेल, नई एलईडी टेललाइट्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं।  वहीं नए यामा स्कूटर की कीमत मौजूदा मॉडल से पांच हजार रुपये तक महंगी हो सकती है। इसके अलावा यामाहा नई स्पोर्ट्स हैरिटेज बाइक XSR 155 भी लॉन्च कर सकती है।  
 

मॉडल रंग नई एक्स-शोरूम कीमत
FZS-F1 (BS6) डार्कनाइट 1,02,700 रुपये
मैटेलिक रेड 1,01,200
डार्क मैट ब्लू, मैट ब्लैक, ग्रै और सियान ब्लू 1,01,200
FZ-F1 (BS6) मैटेलिक ब्लैक, रेसिंग ब्लू 99,200

डीलर्स के यहां पहुंचेंगी बाइक्स

गौरतलब है कि अगले साल अप्रैल 2020 से देश में नए बीएस6 उत्सर्जन मानक लागू होने वाले हैं। जिन्हें देखते हुए यामाहा जल्द ही बाकी बाइक्स को भी नए मानकों के साथ लॉन्च करेगी। वहीं यामाहा का दावा है कि नए बीएस6 इंजन के साथ R15 V3 बाइक दिसंबर के तीसरे हफ्ते से सभी डीलर्स पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed