फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   yamaha bikes recall 2019 yamaha fz fi yamaha fz-s fi

Yamaha ने रिकॉल की अपनी 7,757 बाइक्स, यह है कारण

Wed, 18 Dec 2019 11:25 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 18 Dec 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
yamaha bikes recall 2019 yamaha fz fi yamaha fz-s fi
Yamaha FZ FI BS Engine - फोटो : Social Media
Yamaha Motor India (यामाहा मोटर इंडिया) ने अपनी दो लोकप्रिय बाइकों को वापस मंगा ली है। कंपनी ने इन दोनों बाइकों की 7,757 यूनिट वापस मंगाई हैं। ये बाइक्स हैं- Yamaha FZ FI और Yamaha FZ-S FI. कंपनी ने बताया कि इन बाइक्स के रियर-साइड रिफ्लेक्टर में खराबी के कारण इन्हें वापस मंगाया गया है। रिकॉल की गईं 7,757 बाइकों का निर्माण अक्टूबर 2019 से हुआ है। यामाहा इन्हें मुफ्त में ठीक करेगा। 
विज्ञापन

Yamaha के मुताबिक रिकॉल की गईं 7,757 बाइकों के रियर साइड रिफ्लेक्टर को फिट करने में समस्या पेश आ रही है। कंपनी ने कहा है कि ग्राहक यामाहा की किसी भी अधिकृत डीलरशिप पर रिफ्लेक्टर को लगवा सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों से कोई पैसा नहीं वसूला जाएगा। कंपनी रिफ्लेक्टर की इस खराबी को मुफ्त में दुरुस्त करेगी। 

कंपनी ने कहा है कि इस खराबी वाली बाइक्स के ग्राहकों से वह खुद संपर्क करेगी। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इन बाइकों को वापस मंगाया है। बाइक्स के प्रदर्शन से इसका कोई रिश्ता नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यामाहा की इन बाइक्स में 149 सीसी का इंजन लगा है, जो 7,250 आरपीएम पर अधिकतम 12.4 पीएस की पावर और 5,500 आरपीएम पर 13.6 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों ही बाइक्स में फ्रंट व्हील में सिंगल चैनल एबीएस, साथ ही आगे और पीछे रिअर डिस्क ब्रेक्स हैं।दोनों बाक्स में इंजन के अलावा बीएस6 मॉडल में कोई और बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

Yamaha FZ FI दो रंगों- मेटैलिक ब्लैक और रेसिंग ब्लू में मिल रही है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 99,200 रुपये है। Yamaha FZ-S FI पांच रंगों में उपलब्ध है- डार्क नाइट, मेटैलिक रेड, मैट ब्लैक, डार्क मैट ब्लू और ग्रे ऐंड साइऐन ब्लू। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1,01,200 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed