दुनिया के इन 6 बड़े कब्रिस्तान में दफन हैंं, जहाज,विमान और वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉर्जिया में ओल्ड कार सिटी दुनिया के सबसे बड़े कार कब्रिस्तान के नाम से स्थित है। ओल्ड कार सिटी सन् 1931 में एक छोटी दुकान के रूप में शुरू हुई थी। यह कार सिटी लगभग 34 एकड़ से अधिक में फैली है। जहां हजारों वाहन अपने अंतिम क्षणो में पहुंच चुके हैं।
ऐरिजोना के रेगिस्तान में फीनिक्स के पास सन् 1993 में स्थापित हुआ यह desert valley आॅटो पार्ट्स 40 एकड़ से अधिक में फैला है। यह 1940 के दशक से अब तक 10,000 से अधिक पुरानी कारों को स्टोर कर चुका है। और यह साथ ही विंटेज कार के पार्ट को खोजने का काम भी करता है जिससे अपने क्लासिक वाहनों को एक नया लुक दे सके।
रेगिस्तान की इस घाटी में कारों की इतनी बड़ी सूची है कि वहां के कर्मचारी आज भी कई वर्षों से लगातार साइट पर मौजूद सैकड़ों पुरानी कारों को हल करने में लगे हैं। इस वैली के आॅटो पार्टस की सूची इतनी लंबी है कि इसे गिनकर बता पाना नामुमकिन है।
कार के जैसे ही विमानों के लिए ऐसे ही कई कब्रिस्तान भी हैं जहां बेकार विमानों को जगह दी जाती है। कैलिफ़ोर्निया के मोजवे एयर एंड स्पेस पोर्ट ऐसे ही विमानों के लिए अमेरिका का नंबर 1 स्थान है। Mojave एयर और स्पेस पोर्ट बहुत ही अधिक ऊंचाई पर मौजूद है जिसकी वजह से विमान के संरक्षण में इसे और आसानी होती है साथ ही इस जगह की रेगिस्तानी जलवायु विमान को जंग से बचाती है।
इस जगह बड़ी संख्या में बोइंग जंबो जेट्स से एयरबस जेटलाइनर और मैकडॉनेल डगलस डीसी -10 जैसे कई प्रकार के विमान हैं, और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के साथ-साथ घरेलू एयरलाइंस भी इसका उपयोग करते हैं।
यह जगह आम जनता के लिए नहीं खुली है, लेकिन एयर और स्पेस पोर्ट महिने में एक बार "प्लेन क्रेज़ी शनिवार" रखता है, इस कार्यक्रम के दौरान उत्साही लोग यहां का दौरा कर सकते हैं और इसकी गतिविधियों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कार के और विमान के कब्रिस्तान के बाद ट्रेन के लिए भी ऐसा कब्रिस्तान उइनी के बोलिवियाई शहर के बाहर स्थित है। यह प्रमुख पर्यटक आकर्षण केन्द्र है जहां दूर दूर से लोग इसके बारे में सुनकर देखने पहुंचते है। 19 वीं शताब्दी से उइनी बोलीविया एक प्रमुख खनन उधोग के रूप में जाना जाता है
1940 के दशक में बोलीविया के खनन उद्योग पूरी तरह से ब्रिटिश सरकार द्वारा ध्वस्त किये गए। उसके बाद से आज तक भी यह अपन अस्तित्व कि लडाई लड़ रहा है।