फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Volvo XC40 Recharge EV: भारत में हुई पेश, 4.7 सेकंड में पकड़ती है 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, जानें कीमत और लॉन्चिंग डिटेल्स

Tue, 09 Mar 2021 03:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 09 Mar 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
volvo xc40 recharge price in india volvo xc40 recharge launch date 2021 volvo xc40 recharge range
Volvo XC40 Recharge EV - फोटो : Volvo
स्वीडेन की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Volvo Cars (वोल्वो कार्स) भारत में इलेक्ट्रिक कारों के लग्जरी सेगमेंट में अपने पैर जमाने के लिए तैयार दिख रही है। कंपनी ने Volvo XC40 Recharge (वोल्वो XC40 रिचार्ज) को मंगलवार को दिल्ली में शोकेस किया। बैटरी से चलने वाले लक्जरी कार खरीदाने के इच्छुक ग्राहकों के लिए वोल्वो XC40 रिचार्ज की बुकिंग जून से शुरू कर दी जाएगी। वहीं इस इलेक्ट्रिक वाहन के पहले बैच की डिलीवरी अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। 
volvo xc40 recharge price in india volvo xc40 recharge launch date 2021 volvo xc40 recharge range
Volvo XC40 Recharge EV - फोटो : Volvo
इनसे होगा मुकाबला
वोल्वो पिछले कुछ समय से भारतीय बाजार में XC40 Recharge की टीजर तस्वीरें जारी कर रही थी। अब कंपनी की नई कार भारत में Mercedes (मर्सिडीज) और Jaguar Land Rover (जगुआर लैंड रोवर) जैसी कारों को टक्कर देगी। मर्सिडीज ने पिछले साल के आखिर में EQC (ईक्यूसी) को उतारा था। जबकि Jaguar I-PACE (जगुआर आई-पेस) इस महीने के आखिर तक आधिकारिक रूप से लॉन्च की जाएगी। 
volvo xc40 recharge price in india volvo xc40 recharge launch date 2021 volvo xc40 recharge range
Volvo XC40 Recharge EV - फोटो : Volvo
पावर और ड्राइविंग रेंज
वोल्वो की XC40 एसयूवी भारत में पहले से ही उपलब्ध है और इसे काफी सफल माना गया है। और XC40 रिचार्ज भी अपनी खूबियों के चलते बेहतर प्रदर्शन की योजना रखती है। इसमें 78 kWh बैटरी पैक दिया गया है। जिसकी वजह से यह इलेक्ट्रिक कार लगभग 335 किलोमीटर की प्रमाणित रेंज का दावा करती है। XC40 इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 4.7 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा करती है। और इस समय पेश की गई वोल्वो की सभी कारों की तरह, इसकी कैप्ड टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
volvo xc40 recharge price in india volvo xc40 recharge launch date 2021 volvo xc40 recharge range
Volvo XC40 Recharge EV - फोटो : Volvo
कीमत
वैश्विक स्तर पर, वोल्वो टेस्ला की मॉडल के दबदबे को चुनौती देने की दिशा में कोशिश कर रही है। वोल्वो अमेरिकी बाजार में 53,990 डॉलर (करीब 39.4 लाख रुपये) की शुरुआती कीमत पर अपनी कार की पेशकश करती है, जिससे यह Tesla Model Y को सीधी टक्कर देती है। 

भारत में, अगर इसकी तुलना अपने कुछ प्रतिद्वंद्वियों से की जाए तो बहुत प्रतिस्पर्धात्मक रूप से इसकी कीमत लगाई जा सकती है। हालांकि कंपनी ने भारतीय बाजार के लिए कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इसकी एक्स शोरूम कीमत 60 लाख रुपये के आसपास या इससे ऊपर हो सकती है। 
विज्ञापन
volvo xc40 recharge price in india volvo xc40 recharge launch date 2021 volvo xc40 recharge range
Volvo XC40 Recharge EV - फोटो : Volvo
ये कारें भी होंगी लॉन्च
भारतीय बाजार में XC40 Recharge इस साल वोल्वो की सबसे बड़ी पेशकश हो सकती है। लेकिन इसके साथ ही कंपनी 2021 में कई और मॉडल्स भी लॉन्च कर रही है। वोल्वो भारतीय बाजार में अपडेटेड S90, XC60 के साथ-साथ C40 Recharge को लॉन्च करने वाली है। 

वोल्वो ने हाल ही में एलान किया था कि वह 2030 तक सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहन ही बनाएगी। वोल्वो C40 रिचार्ज कंपनी की पहला कार है जिसे सिर्फ इलेक्ट्रिक मॉडल के रूप में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही यह पहली ऐसा कार होगी जिसे कंपनी सिर्फ ऑनलाइन बेचेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed