फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Volkswagen Tiguan 2021 5-सीटर एसयूवी मार्च में होगी लॉन्च, मिलेगा टर्बो इंजन और एडवांस्ड फीचर्स, जानें कीमत

Tue, 02 Mar 2021 06:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 02 Mar 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
volkswagen tiguan 2021 launch date in india vw tiguan 2021 facelift india launch vw tiguan 2021 specifications 2021 volkswagen tiguan price
Volkswagen Tiguan 2021 - फोटो : Volkswagen
Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) ने एलान किया है कि वह भारत में अपने लाइन-अप की उत्पाद संख्या बढ़ाकर 4 करना वाला है। यानी कंपनी जल्द ही भारत में दो नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है। फॉक्सवैगन इंडिया इस समय भारत में T-ROC और Tiguan AllSpace एसयूवी की बिक्री करती है। इसके अलावा मिड-साइज एसयूवी VW Taigun की लॉन्चिंग इस साल की दूसरी छमाही में तय की गई है। अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक Volkswagen अपनी चौथी एसयूवी को मार्च 2021 में लॉन्च करने की तैयारी में है। 
volkswagen tiguan 2021 launch date in india vw tiguan 2021 facelift india launch vw tiguan 2021 specifications 2021 volkswagen tiguan price
Volkswagen Tiguan 2021 - फोटो : Volkswagen
लॉन्चिंग और कीमत
फॉक्सवैगन 5-सीटर Tiguan (टिगुआन) की भारत में लगातार टेस्टिंग जारी है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिसके बाद इस बात की संभावना सबसे ज्यादा है कि कंपनी Tiguan के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करेगी। इस नए मॉडल में एक नया टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। हालांकि इससे पहले की रिपोर्टों में दावा किया गया है कि फॉक्सवैगन भारत में स्थानीय रूप से एसेंबल की गई 5-सीटर Tiguan को पेश करेगी, जिसकी लागत 30 लाख रुपये से कम है। 
volkswagen tiguan 2021 launch date in india vw tiguan 2021 facelift india launch vw tiguan 2021 specifications 2021 volkswagen tiguan price
Volkswagen Tiguan 2021 - फोटो : Volkswagen
लुक और डिजाइन
अपडेट मॉडल में रीडिजाइन किए गए नए फ्रंट ग्रिल, एलईडी हेडलैंप और नए फ्रंट बंपर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार के पिछले हिस्से में VW की बैजिंग के नीचे 'TIGUAN' लिखा हुआ है। एसयूवी को पावर लिफ्टगेट के लिए एक अपडेटेड हैंड्स फ्री इजी ओपन और क्लोज का फीचर भी मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
volkswagen tiguan 2021 launch date in india vw tiguan 2021 facelift india launch vw tiguan 2021 specifications 2021 volkswagen tiguan price
Volkswagen Tiguan 2021 - फोटो : Volkswagen
एडवांस्ड फीचर्स होंगे
2021 Volkswagen Tiguan में काफी प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें नए स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसके अलावा क्लाइमेट्रॉनिक ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल फंक्शंस के लिए एक टच मॉड्यूल और हीटेट फ्रंट सीट्स, रियर विंडो डिफ्रॉस्ट जैसे काम और एसी मेन्यू खोलने के लिए टच बटन के साथ आएगी। एसयूवी में एक नया मॉड्यूलर इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है, जो वॉयस कंट्रोल, मल्टी-फोन पेयरिंग और वायरलेस एप-कनेक्ट की सुविधा देता है। इसमें फॉक्सवैगन डिजिटल कॉकपिट और 15-कलर वाला एंबिएंट लाइटिंग सिस्टम भी मिलता है। इस एसयूवी में कनेक्टेड कार टेक, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो और वायरलेस फोन चार्जिंग सिस्टम मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
volkswagen tiguan 2021 launch date in india vw tiguan 2021 facelift india launch vw tiguan 2021 specifications 2021 volkswagen tiguan price
Volkswagen Tiguan 2021 - फोटो : Volkswagen
मिलेगा टर्बो इंजन
Tiguan फेसलिफ्ट में एक नया 2.0-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-चार्ज पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 190 PS का अधिकतम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस मॉडल में ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी दिया जा सकता है। एसयूवी के एंट्री लेवल वेरिएंट में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिए जाने की संभावना है। यह इंजन 147 bhp का पावर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस कार में 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड रूप में मिलेगा। जबकि 1.5L पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed