फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   volkswagen electric car volkswagen id.6 7 seater electric suv volkswagen id 600 km volkswagen electric car electric vehicles

Volkswagen ला रही है सबसे बड़ी 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी कार, फुल चार्ज पर चलेगी 600 किलोमीटर

Thu, 30 Apr 2020 07:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 30 Apr 2020 07:44 PM IST
सार

Volkswagen (फॉक्सवैगन) ने आईडी कॉन्सेप्ट Roomzz (रूमज) पर आधारित इलेक्ट्रिक वाहनों के पहले वर्किंग मॉडल का उत्पादन शुरू कर दिया है। इस 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम ID.6 रखा जा सकता है।

विज्ञापन
volkswagen electric car volkswagen id.6 7 seater electric suv volkswagen id 600 km volkswagen electric car electric vehicles
Volkswagen ID.6 Electric SUV - फोटो : Volkswagen

विस्तार

फॉक्सवैगन ने ID.6 एसयूवी को अपने स्थानीय साझेदार SAIC के साथ मिलकर चीन में बनाया है। ID.6 की पहली प्री-प्रोडक्शन यूनिट कंपनी के कारखाने की प्रॉडक्शन लाइन से बाहर आ चुकी है। रूमज एक बहुत ही दिलचस्प कॉन्सेप्ट मॉडल है जो ID सीरीज की आनेवाली कारों का आधार होगा। 
विज्ञापन

डायमेंशन
Volkswagen ID.6 बाजार में उपलब्ध सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी में से एक होगी। इसकी लंबाई 4915 mm, चौड़ाई 1890 mm और ऊंचाई 1760 mm है। जर्मन कार निर्माता की लाइन अप में ID.6 एसयूवी उसकी ID.3 से ऊपर रखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन
ID.6 का इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन ID.Vizzion से लिया गया है, जिसमें दो इंजन मिलते हैं। पहला इंजन फ्रंट एक्सल पर काम करता है और इसमें 101 hp का पावर और 140 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। जबकि रियर एक्सल पर इससे अधिक पावरफुल इंजन दिया गया है जो 201 hp का पावर और 309 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों को मिलाकर इस एसयूवी में कुल 302 hp का पावर और 449 Nm का टार्क मिलता है। 
विज्ञापन

स्पीड
ID.6 इलेक्ट्रिक एसयूवी सिर्फ 6.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इस कार की टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। कार में 3 ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। ड्राइवर इसके आधार पर तय कर सकता है कि कार रियर व्हील्स, फ्रंट व्हील्स पर चले या सभी पहियों पर चलाई जाए। 

बैटरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक इलेक्ट्रिक एसयूवी दो बैटरी ऑप्शन- 77kWh और 111 kWh के साथ उपलब्ध होगी। एक बार फुल चार्ज पर यह एसयूवी 450 किलोमीटर से 600 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। 

लॉन्चिंग
Volkswagen ID.6 को चीन में 2021 में पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, रिपोर्ट्स बताती हैं कि ID.6 इलेक्ट्रिक SUV यूरोप में वर्ष 2022 के वसंत के मौसम में आ सकती है। 

कीमत
Volkswagen की इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकाबला Tesla Model X (टेस्ला मॉडल एक्स) से होगा। हालांकि, ID.6 की कीमत Tesla Model X से काफी कम हो सकती है। इसकी कीमत Tesla Model Y रेंज के ज्यादा करीब रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed