फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिकी राष्ट्रपति की कार: गोली क्या, बम भी 'द बीस्ट' का कुछ नहीं बिगाड़ पाता

Wed, 20 Jan 2021 03:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 20 Jan 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
Meet The Beast: What makes president of america limousine the safest car in the world
Cadilac The Beast
जो बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद व्हाइट हाउस में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही जो बाइडन द बीस्ट की सवारी करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक और विशेष रूप से डिजाइन किए गए कार को The Beast (द बीस्ट) कहा जाता है। राष्ट्रपति की इस सरकारी कार की देखरेख अमेरिका की खुफिया विभाग, युनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस करती है। इस कार को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए 'एयरफोर्स वन' का इस्तेमाल किया जाता है। अमेरिका के राष्ट्रपति जिस विमान में यात्रा करते हैं, उसे एयर फोर्स वन कहा जाता है। द बीस्ट को दुनियाभर में सबसे सुरक्षित कार माना जाता है। कुल मिलाकर कहें तो यह एक कार नहीं है बल्कि एक टैंक है। यहां जानिए इस कार में मिलने वाले खास फीचर्स और सारी डिटेल्स के बारे में। 

द बीस्ट में लगा है डीजल इंजन

Meet The Beast: What makes president of america limousine the safest car in the world
Cadilac The Beast Convoy

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक दौरों के लिए विशेष तौर पर डिजाइन की गई कार ‘द बीस्ट’ का मेक कैडिलैक है। यह कार ऑर्म्ड लिमोसीन है, जो 24 सितंबर, 2018 को काफिले में शामिल की गई थी। इस कार ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की आधिकारिक लिमोसिन कैडिलैक वन की जगह ली थी। माना जाता है कि द बीस्ट डीजल इंजन पर चलती है, क्योंकि इसमें बड़े साइज के रेक्टांगुलर फ्यूल फिलर डोर लगे होते हैं। हालांकि 2013 में इस्रायल दौरे के दौरान ड्राइवर ने इस कार में गलत तेल डलवा दिया था जिसके चलते इसका इंजन सीज हो गया था। जिसके बाद सीक्रेट सर्विस को ओबामा को तेल अवीव पहुंचाने के लिए दूसरी कार का इस्तेमाल करना पड़ा था। वहीं 2011 में आयरलैंड दौरे के दौरान द बीस्ट डबलिन में अमेरिकन एंबेसी के बाहर स्पीड बंपर पर अटक गई थी। 

झेल सकती है बम धमाका

Meet The Beast: What makes president of america limousine the safest car in the world
Cadilac The Beast

इस कार को जनरल मोटर्स बनाती है। बताया जाता है कि इस कार की कीमत 10 करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि इस कार में 8,000 सीसी का इंजन लगा है, जो 800 बीएचपी की पावर देता है। वहीं टैंक की तरह सुरक्षित इस कार के दरवाजे आठ इंच मोटे हैं और बोइंग 747 के केबिन दरवाजे जितने भारी हैं। कार के दरवाजे बंद होते यह 100 फीसदी तक सील हो जाती है। इस कार की बॉडी को बनाने में स्टील, टाइटेनियम, एल्यूमिनियम और सिरेमिक का इस्तेमाल होता है, जो इसे बेहद मजबूत बनाता है। यहां तक कि यह कार आग की लपटों के बीच से भी निकल सकती है। राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश के दौरान इस कार का नाम द बीस्ट रखा गया था। द बीस्ट कार को ट्रक के चेसिस पर बनाया जाता है। कार के निचले हिस्से को सुरक्षित रखने के लिए चेसिस के नीचे पांच इंच स्टील प्लेट दी गई है, ताकि लैंडमाइन या बम धमाके को भी झेल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार को 180 डिग्री तक मोड़ सकते हैं

Meet The Beast: What makes president of america limousine the safest car in the world
Cadilac The Beast

वहीं कार की खिड़कियों में लगे ग्लास पॉली कार्बोनेट की पांच लेयर्स से बने हैं, जो इसे बुलेटप्रूफ बनाते हैं। केवल ड्राइवर साइड की विंडो के ग्लास को ही तीन इंच तक नीचे किया जा सकता है। वहीं कार के ड्राइवर का संपर्क सीधे ट्रैकिंग सेंटर से होता है। ड्राइवर के लिए अलग से केबिन होता है, ताकि वह राष्ट्रपति की गतिविधियों को न देख सके। इस कार को चलाने का जिम्मा केवल सीक्रेट सर्विस के प्रशिक्षित कमांडो ड्राइवर के पास होता है, जो जरूरत पड़ने पर तेज रफ्तार कार को 180 डिग्री तक मोड़ सकता है। माना जाता है कि व्हाइट हाउस के पास कैडिलैक की 12 कॉपी हैं। इस कार में पीछे की तरफ प्रेसिडेंट कंपार्टमेंट दिया गया है, जिसका पार्टिशन ग्लास से बना है और केवल प्रेसिडेंट ही इसे हटा सकते हैं। उनकी सीट के पास एक सेटेलाइट फोन लगा होता है, जो पेंटागन और उपराष्ट्रपति से कनेक्ट होता है। 

विज्ञापन

कार में होता है ब्लड बैंक

Meet The Beast: What makes president of america limousine the safest car in the world
Cadilac The Beast

कार में राष्ट्रपति के ब्लड ग्रुप से मेल खाता हुआ Rh-negative  ब्लड बैंक होता है। द बीस्ट में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था है। कार के बूट स्पेस में ऑक्सीजन सप्लाई के साथ फायर फाइटिंग सिस्टम और स्मोक स्क्रीन डिस्पेंसर दिए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed