फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई Hyundai Venue और Creta एसयूवी में कौन है बेस्ट, पढ़ें दोनों एसयूवी का पूरा कंपैरिजन

Thu, 18 Apr 2019 04:53 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 18 Apr 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Venue vs Hyundai creta, Read the engine, specifications and Features
2020 hyundai venue new york auto show

ह्यूंदै की मच-अवेटेड सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Venue को न्यूयार्क मोटर शो में ग्लोबल डेब्यू कर दिया गया। वहीं भारत में इसकी लान्चिंग 21 मई को होनी है  और लान्चिंग के खबरों के साथ ही भारत में ह्यूंदै डीलरशिप पर वेन्यू भी बुकिंग भी शुरू हो गई है। वहीं कंपनी लाइन-अप में यह Hyundai Creta क्रेटा से छोटी होगी। आइए जानते हैं कि क्रेटा और वेन्यू में क्या अंतर...

क्या हैं फीचर्स

Hyundai Venue vs Hyundai creta, Read the engine, specifications and Features
2020 hyundai venue new york auto show
वेन्यू के मुकाबले क्रेटा डिजाइन ज्यादा बॉक्सी है। वहीं क्रेटा के फ्रंट और रिअर में ज्यादा शार्पर एजेज दिए गए हैं। वहीं साइड से दोनों दिखने में एक-सी लगती हैं। क्रेटा में 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वहीं क्रेटा के इंटीरियर की फिनिशिंग शानदार है और इसके टॉप ट्रिम SX(O) के फ्रंट में वेंटिलेटेड सीटें, इलेक्ट्रिक सनरूफ, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल डिस्प्ले, एपल कार पले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्ट वाला 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।



वहीं वेन्यू की बात करें, तो इसके फ्रंट में क्रोम लाइन वाली बड़ी ग्रिल दी गई है और सेंटर में बड़ा एच लोगो दिया गया है। साथ ही स्पिल्ट हेडलैंप यूनिट, बोल्ड एलईडी डीआरएल, मैसिव व्हील आर्क, 16 इंच के डुअल टोन व्हील्स दिए गए हैं। दिखने में यह क्रेटा से ज्यादा अट्रेक्टिव लग रही है। साथ ही इसमें 33 कनेक्टेड Hyundai BlueLink कार टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें से 10 खासतौर पर भारत के लिए हैं। वेन्यू में फ्लॉटिंग इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल एमआईडी स्क्रीन, सिंगल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 12 वोल्ट और दो यूएसबी पोर्ट्स भी दिए गए हैं।
 

डाइमेंशन

Hyundai Venue vs Hyundai creta, Read the engine, specifications and Features
2020 hyundai venue new york auto show
दोनों कारों की डाइमेंशन की बात करें, तो क्रेटा एक फुल साइज एसयूवी है, जबकि वेन्यू सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में आती है। इसका मुकाबला महिन्द्रा एक्सयूवी 300, टाटा नेक्सन, फोर्ड इकोस्पोर्ट और मारुति ब्रेजा से है। क्रेटा की लंबाई 4270 एमएम, चौड़ाई 1630 एमएम और ऊंचाई 1780 एमएम है, जबकि व्हीलबेस 2590 एमएम का है।
 
बात करें, वेन्यू की, तो इसकी लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1770 एमएम और ऊंचाई 1590 एमएम है। वेन्यू का व्हीलबेस 2500 एमएम का है।

     
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन

Hyundai Venue vs Hyundai creta, Read the engine, specifications and Features
2020 hyundai venue new york auto show interior

ह्यूंदै क्रेटा में 1 पेट्रोल और दो डीजल इंजन आते हैं। जबकि वेन्यू में 2 पेट्रोल इंजन और 1 एक डीजल इंजन मिलता है। क्रेटा में 1.6 लीटटर का पेट्रोल इंजन आता है, जो 121 बीएचपी की पावर और 151 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं 1.4 लीटर का डीजल इंजन 89 बीएचपी ककी पावर और 220 एनएम का टॉर्क देता है। इसके अलावा 1.6 लीटर का डीजल इंजन 126 बीएचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। पेट्रोल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर मिलता है। जबकि 1.4 लीटर और 1.6 लीटर डीजल इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन आता है।

वहीं वेन्यू यह तीन इंजन ऑप्शंस 2 पेट्रोल और एक डीजल इंजन के साथ आएगी। वेन्यू को 1.4 लीटर पेट्रोल, 1.4 लीटर डीजल और 1.0 लीटर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन में लान्च किया जाएगा। इसमें लगा 1.0L Kappa T- GDI पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 17.5 केजीएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 7DCT और मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। इसके अलावा इसका  1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देगा और यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। जबकि  इसका 1.4 लीटर डीजल इंजन 90 पीएस की पावर और 220 एनएम  का टॉर्क जनरेट करेगा और यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस होगा। वेन्यू में पहली बार डुअल क्लच ट्रांसमिशन का फीचर दिया जाएगा।

विज्ञापन

कीमत

Hyundai Venue vs Hyundai creta, Read the engine, specifications and Features
2020 hyundai venue new york auto show rear
वेन्यू के आने के बाद ह्यूंदै के पास दो एसयूवी हो जाएंगी। हालांकि दोनों की कीमतें अलग-अलग जरूर होगी। जहां क्रेटा की कीमत 9.6 लाख रुपये से 15.65 लाख रुपये तक है। वहीं ह्यूंदै वेन्यू को 21 मई 2019 को लान्च किया जाएगा। इसकी कीमत 8 से 12 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है।     
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed