{"_id":"615ec0348ebc3e629104091a","slug":"upcoming-cng-cars-in-india-upcoming-cng-cars-of-maruti-suzuki-upcoming-cng-tata-cars-in-india-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 Upcoming CNG Cars: आ रही हैं ये पांच दमदार सीएनजी कारें, महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बचेंगे काफी पैसे","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
5 Upcoming CNG Cars: आ रही हैं ये पांच दमदार सीएनजी कारें, महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बचेंगे काफी पैसे
Thu, 07 Oct 2021 03:09 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 07 Oct 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
Maruti CNG Fitted Car
- फोटो : For Reference Only
5 Upcoming CNG Cars in India: देश में पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतें आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। इस वजह से ग्राहक वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले वाहन में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इनमें सीएनजी और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स किफायती विकल्प हैं। इलेक्ट्रिक वाहन फिलहाल थोड़े महंगे हैं। लिहाजा सीएनजी वाहन सबसे बेहतर ऑप्शन बनकर उभरा है। सीएनजी की बढ़ती स्वीकार्यता को देखते हुए वाहन निर्माता CNG कार लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। उसमें भी वे पहले अपने मौजूदा मॉडल्स के सीएनजी वेरिएंट्स को लॉन्च करने वाले हैं।
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)
Maruti Suzuki Swift CNG
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में Maruti Suzuki Swift (मारुति सुजुकी स्विफ्ट) शुमार है। मारुति की फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट वाली कारें काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में कंपनी अपनी लोकप्रिय कार स्विफ्ट के सीएनजी वेरिएंट को जल्द लाने की तैयार में है। कंपनी मारुति सुजुकी स्विफ्ट के सीएनजी वर्जन को इस साल के आखिर तक भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उतार सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति आने वाले समय में अपनी कई लोकप्रिय हैचबैक, सेडान और मिड-साइज एसयूवी कारों के सीएनजी वेरिएंट को लॉन्च कर सकती है।

Tata Tiago XTA AMT
- फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
Tata Tiago CNG
मारुति सुजुकी के अलावा देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) भी सीएनजी कारों की लोकप्रियता के देखते हुए इसे अपना रही है। कंपनी अपनी सबसे छोटी और एंट्री लेवल कार Tata Tiago (टाटा टियागो) के सीएनजी वर्जन पर काम कर रही है। कंपनी इसे जल्द ही फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के ऑप्शन के साथ पेश करने वाली है।

Tata Tiago New
- फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
वाहन निर्माता ने सीएनजी से चलने वाली टियागो की सार्वजनिक तौर पर सड़कों पर टेस्टिंग पहले ही शुरू कर दी है। हाल ही में, पुणे में Tiago सीएनजी के टेस्ट मॉडल को देखा गया था और इसकी स्पाय तस्वीरें सामने आईं थी। टेस्टिंग मॉडल पूरी तरह से ढंका हुआ नहीं था और उस पर 'ऑन टेस्ट बाय एआरएआई' का स्टिकर लगा हुआ था। कार के पीछे उत्सर्जन परीक्षण उपकरण लगे हुए थे। माना जा रहा है कि एआरएआई एमिशन/माइलेज रेटिंग किसी कार के आधिकारिक लॉन्च से पहले टेस्टिंग का आखिरी चरण होता है। कंपनी जब इस मॉडल को सीएनजी फिटेड किट के साथ उतारेगी तो ग्राहक हर महीने महंगे पेट्रोल से छुटकारा पा सकेंगे और काफी पैसे बचा सकेंगे।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Dzire
- फोटो : Maruti Suzuki (For Reference Only)
Maruti Suzuki Dzire CNG
मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय सेडान कार Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर) को भी सीएनजी किट के साथ उतारने जा रही है। मारुति सुजुकी डिजायर सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेटमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार है। कंपनी इस समय डिजायर सेडान को सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ बेचती है। कंपनी ने पिछले साल नए ईंधन उत्सर्जन मानक लागू होने के बाद डिजायर सेडान के डीजल वेरिएंट को बंद कर दिया। अब माइलेज की चिंताओं को दूर करने के लिए, मारुति सुजुकी डिजायर के सीएनजी वेरिएंट पर काम कर रही है। कंपनी ने फिलहाल इसकी लॉन्च की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी डिजायर सीएनजी वर्जन को जल्द लॉन्च कर सकती है।