देश में फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में ऑटो कंपनियां अपनी बिक्री को ऊपर उठाने के लिए नए-नए मॉडल तो लॉन्च कर ही रही हैं साथ डिस्काउंट और कुछ अच्छे ऑफर्स भी पेश कर रही हैं । वही बड़े वित्तीय संकट से जूझ रही बेनेली मोटरसाइकिल डीलरशिप DSK मोटोव्हील्स अपनी कुछ बाइक पर 4 लाख रुपए से ज्यादा का डिस्काउंट दे रही है, आइये जानते हैं।
इन बाइक्स पर मिल रहा है 4 लाख से ज्यादा का डिस्काउंट
2 of 3
Benelli TNT 600i
- फोटो : Social
मीडिया रिपोर्ट्स के बेनेली मोटरसाइकिल डीलरशिप DSK मोटोव्हील्स बड़े वित्तीय संकट से जूझ रही है और इसलिए कंपनी को अपनी कुछ बाइक्स को बेचना पड़ रहा है। कंपनी जिन बाइक्स को बेच रही है उस लिस्ट में 43 बाइक्स के नाम हैं और खास बात यह है कि इनमें 9 बाइक्स वो हैं जो भारत में काफी पॉपुलर हैं। इन बाइक्स में एक है TNT 600 जिस पर काफी हैवी डिस्काउंट दिया जा रहा है। TNT 600 की कीमत 6.20 लाख रुपए है (एक्स-शो रूम) है लेकिन अब यह बाइक 1.83 लाख रुपए में मिल रही है यानी इस बाइक पर पूरे 4.37 लाख रुपये का बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है।
बेनेली TNT 600 के फीचर्स
3 of 3
benelli TNT 600
- फोटो : Social
इंजन की बात करें तो बेनेली TNT 600 में 600cc का दमदार इंजन दिया है जो 85.07bhp की पावर देता है बाइक का वजन 231 किलोग्राम है और यह एक लीटर में 20 किलोमीटर का सफ़र तय करती है। भारत में बेनेली की बाइक्स काफी पॉपुलर है। आपको बता दें कि Benelli इन दिनों अपनी TNT 600i अपडेटेड मॉडल पर काम कर रही है और इस बार इसी बाइक की तस्वीरें सामने आई हैं।