फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TVS NTorq 125 का जलवा: वैश्विक स्तर पर बिक्री एक लाख यूनिट्स के पार

Tue, 18 May 2021 12:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 18 May 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
TVS NTorq 125 hits major milestone global sales cross one lakh units tvs motor company
TVS Ntorq 125 - फोटो : For Representation Only
देश की प्रमुख दोपहिया बनाने वाली ऑटोमोबाइल कंपनी TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने एक बड़े मील के पत्थर को पार किया है। कंपनी ने एलान किया है कि उसके लोकप्रिय स्कूटर Ntorq 125 ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। 
TVS NTorq 125 hits major milestone global sales cross one lakh units tvs motor company
TVS NTorq 125 SuperSquad Edition - फोटो : TVS
भारत के अलावा TVS NTorq 125 स्कूटर को वैश्विक स्तर पर 19 देशों में बेचे जाता है। जिसमें दक्षिण एशिया, लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और आसियान क्षेत्र शामिल हैं। टीवीएस ज्यूपिटर के बाद यह हीरो की सबसे ज्यादा बिकनेवाले स्कूटरों में शुमार है। टीवीएस मोटर कंपनी के निदेशक और सीईओ, केएन राधाकृष्णन ने कहा, "हमें खुशी है कि हमारे स्मार्ट स्कूटर, टीवीएस एनटॉर्क 125 ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 1 लाख की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। लॉन्च के बाद से ही ये स्कूटर वैश्विक स्तर पर नए जेनरेशन के बीच खासी लोकप्रिय हो रही है।" 
TVS NTorq 125 hits major milestone global sales cross one lakh units tvs motor company
TVS NTORQ 125 Race Edition - फोटो : For Representation Only
टीवीएस मोटर कंपनी ने वर्ष 2018 में TVS NTorq 125 स्कूटर को पहली बार भारतीय बाजार में उतारा था। यह देश की पहला ऐसा स्कूटर था जिसमें ब्लूटूथ इनेबल्ड कनेक्टिवटी जैसा फीचर उपलब्ध कराया गया था। भारतीय बाजार में स्कूटरों की मांग हमेशा से रही है। कम कीमत, बेहतर माइलेज और लो मेंटनेंस के कारण स्कूटरों को खासी लोकप्रियता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
TVS NTorq 125 hits major milestone global sales cross one lakh units tvs motor company
TVS NTORQ 125 Race Edition - फोटो : For Representation Only
भारत में बिक्री के लिए उपलबध Ntorq 125 स्कूटर में 124.8cc का सिंगल सिलिंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 9.38 PS का पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह स्कूटर तीन वेरिएंट्स - डिस्क, ड्रम और रेस एडिशन में आता है। इसके साथ ही कंपनी अपने इस स्कूटर को चार कलर ऑप्शन के साथ पेश करती है। जिसमें मैट रेड, मैटलिक ग्रे और मैटलिक ब्लू शामिल हैं। 
विज्ञापन
TVS NTorq 125 hits major milestone global sales cross one lakh units tvs motor company
TVS Ntorq 125 - फोटो : For Representation Only
TVS Ntorq 125 के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 71,095 रुपये, डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 75,395 रुपये है। वहीं Ntorq 125 के रेस एडिशन की कीमत 78,375 रुपये और सुपर स्क्वाड वेरिएंट की कीमत 81,075 रुपये है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed