TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपनी दो लोकप्रिय मोटरसाइकिल Apache RTR 160 और Apache RTR 180 की कीमतों में इजाफा किया है। Apache RTR 160 की कीमत 2 हजार रुपये और Apache RTR 180 की कीमत 2,500 रुपये बढ़ा दी है। ये दोनों मोटरसाइकिल कंपनी की अपाचे सीरीज की प्रीमियम कम्यूटर बाइक्स हैं और कंपनी की सबसे पुरानी मोटरसाइकिलों में शुमार है।
नई कीमत
Apache RTR 160 ड्रम और डिस्क, इन दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। कंपनी द्वारा दाम बढ़ाए जाने के बाद अब Apache RTR 160 ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 97 हजार रुपये हो गई है। वहीं, Apache RTR 160 डिस्क वेरिएंट की कीमत एक लाख रुपये हो गई है। कीमत बढ़ने के बाद Apache RTR 180 की कीमत 1,03,950 रुपये हो गई है।
3 of 5
TVS Apache RTR 160
- फोटो : Social
Apache RTR 160 का इंजन
TVS Apache RTR 160 में नई BS6 ईंधन उत्सर्जन वाला 159cc, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8400 rpm पर 15.3 hp का पावर और 7000 rpm पर 13.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
Apache RTR 180 का इंजन
TVS Apache RTR 180 में भी नई BS6 ईंधन उत्सर्जन वाला 177.4cc, सिंगल-सिलिंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8500 rpm पर 16.5 hp का पावर और 7000 rpm पर 15.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
स्टाइल और लुक
टीवीएस मोटर कंपनी ने इन दोनों मोटरसाइकिल के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपाचे सीरीज की इन दोनों बाइक्स के स्टाइल और लुक में पिछले कुछ सालों के दौरान कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनी की ये दोनों मोटरसाइकिल को ग्राहक काफी पसंद करते हैं और इनकी बिक्री भी अच्छी होती है। इनकी लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी अपनी इन दोनों मोटरसाइकिल के लुक को बरकरार रखे हुए है।