फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाहरी राज्यों से दिल्ली आने वाली गाड़ियों पर बढ़ेगी सख्ती, इन लापरवाही पर कटेगा 11000 रुपये का चालान

Sun, 20 Dec 2020 11:18 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 20 Dec 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Transport Department will increase the strictness regarding HSRP and color coded stickers on vehicles coming from outside states to Delhi
सांकेतिक - फोटो : PTI
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टीकर को लेकर प्रशासन और भी ज्यादा सख्ती बढ़ाने जा रही है। दरअसल सोमवार से परिवहन विभाग बाहर के राज्यों से दिल्ली में आने वाले उन सभी वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए तैयार है, जिनमें एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर नहीं लगे होंगे। 


परिवहन विभाग के मुताबिक वाहनों पर एचएसआरपी और कलर कोडेड स्टीकर नहीं लगाए जाने पर अलग-अलग 5500 रुपये के चालान होंगे। वहीं, अगर वाहन में दोनों नहीं लगे हैं तो 11 हजार रुपये का चालान काटा जाएगा। इस कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। 
 
Transport Department will increase the strictness regarding HSRP and color coded stickers on vehicles coming from outside states to Delhi
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
मंगलवार से दिल्ली में एचएसआरपी नहीं लगाने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके चलते अभियान के पहले ही दिन यानी की मंगलवार को 239 लोगों का चालान हुआ। वहीं, बुधवार को 320 लोगों का चालान काटा गया। जबकि, गुरुवार को 300 से अधिक लोगों का चालान किया गया। हालांकि, बुकिंग की रसीद को दिखाने पर चालान नहीं किया जा रहा है। 
 
Transport Department will increase the strictness regarding HSRP and color coded stickers on vehicles coming from outside states to Delhi
सांकेतिक - फोटो : iStock
दिल्ली में एचएसआरपी नहीं लगाने वालों के खिलाफ शुरु किए गए विशेष अभियान के बाद से एचएसआरपी लगावाने के लिए बुकिंग में जबरदस्त तेजी आई है। मंगलवार को 32 हजार लोगों ने बुकिंग की। वहीं, बुधवार को 30,000 से ज्यादा लोगों ने बुकिंग की। जबकि, गुरुवार को 32 हजार से ज्यादा लोगों ने बुकिंग कराई। शनिवार को 32,000 लोगों ने बुकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Transport Department will increase the strictness regarding HSRP and color coded stickers on vehicles coming from outside states to Delhi
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
दिल्ली में एचएसआरपी नहीं लगाने वालों के खिलाफ शुरु किए गए विशेष अभियान से पहले यानी 14 दिसंबर तक दिल्ली में कुल एक लाख लोगों ने बुकिंग कराई थी। बता दें कि इस एक लाख के आंकड़े में अक्तूबर और नवंबर में बुकिंग कराने वाले भी शामिल हैं। लेकिन अभियान शुरू होने के केवल 72 घंटों में ही एक लाख ऑन लाइन बुकिंग आ गई।
विज्ञापन
Transport Department will increase the strictness regarding HSRP and color coded stickers on vehicles coming from outside states to Delhi
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
इससे पहले दिल्ली में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड स्टिकर की होम डिलीवरी शुरू हो गई। इस सुविधा को वाहन मालिकों की तरफ से काफी पसंद भी किया जा रहा है। दिल्ली में एचएसआरपी का दायरा 500 से भी ज्यादा कॉलोनियों में पहुंच चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक अब होम डिलीवरी के लिए ज्यादा आवेदन आ रहे हैं।

नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनियों से बात करने पर पता चला है कि हर रोज 1500 से 1700 हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की दिल्ली में होम डिलीवरी की जा रही है। इसके तहत कंपनी के कर्मचारी वाहन मालिकों के घर जाकर नंबर प्लेट लगा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed