{"_id":"5fdedcc98ebc3e3b850cfbe1","slug":"australia-vs-india-david-warner-and-sean-abbott-reach-melbourne-ahead-of-boxing-day-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया अबतक हार के गम में डूबी हुई, उधर ऑस्ट्रेलिया ने नई चाल चल दी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया अबतक हार के गम में डूबी हुई, उधर ऑस्ट्रेलिया ने नई चाल चल दी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली और डेविड वार्नर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने टेस्ट इतिहास के न्यूनतम 36 रन पर सिमटने के बाद भले ही भारतीय टीम हार के गम में डूबी हो, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी अगली चाल चल दी है। 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे-टेस्ट मैच खेला जाना है, इससे पहले डेविड वार्नर और सीन एबॉट मेलबर्न पहुंच चुके हैं।
2 of 4
सीन एबॉट
- फोटो : ट्विटर
धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ग्रोइन तो पेसर सीन एबॉट पिंडली की चोट से परेशान थे। दोनों को ऑस्ट्रेलिया की 17 सदस्यीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन सिडनी में रिहैबिलिटेशन करवाने के कारण एडिलेड नहीं गए थे।
3 of 4
वन-डे सीरीज के दो मैच सिडनी में ही हुए थे
- फोटो : ट्विटर @BCCI
'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' की रिपोर्ट के अनुसार हालांकि दोनों ही सिडनी में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के कारण मेलबर्न के लिए रवाना हुए। मामलों के बढ़ने से न्यू साउथ वेल्स सरकार पाबदियां बढ़ा देगी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हालात को देखते हुए कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के अनुसार, 'बढ़ते मामलों को देखते हुए विक्टोरिया सिडनी से आने वाले लोगों के लिए सीमाएं बंद कर सकता है, शनिवार को ही फैसला किया गया कि दोनों मेलबर्न के लिए रवाना होंगे और वहां टेस्ट श्रृंखला के बबल से जुड़ने से पहले पृथकवास शुरू कर देंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।