फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   toyota yaris sedan price in india government e marketplace cars toyota yaris sedan interior toyota yaris sedan specifications toyota yaris sedan engine

Toyota Yaris सेडान कार सरकारी ई मार्केटप्लेस पर हुई लॉन्च, कीमत 9.12 लाख रुपये

Thu, 25 Jun 2020 04:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 25 Jun 2020 04:17 PM IST
सार

  • Toyota ने अपनी सेडान कार Yaris को सरकारी ई मार्केटप्लेस पर लॉन्च किया है 
  • टोयोटा यारिस अपने सेगमेंट में होंडा सिटी, ह्यूंदै वरना, VW वेंटो और मारुति सुजुकी सियाज जैसी कारों को टक्कर देती है

विज्ञापन
toyota yaris sedan price in india government e marketplace cars toyota yaris sedan interior toyota yaris sedan specifications toyota yaris sedan engine
Toyota Yaris - फोटो : For Representation Only

विस्तार

Toyota Yaris (टोयोटा यारिस) सेडान कार को सरकारी ई मार्केटप्लेस (GeM) पर 9.12 लाख रुपये पर लॉन्च किया गया है। इसमें जगह के हिसाब से माल भाड़ा और टैक्स अतिरिक्त लिया जाएगा। कंपनी ने इस सरकारी वेबसाइट पर Yaris सेडान के J ग्रेड MT वेरिएंट को सुपर व्हाइट कलर में पेश किया है। जापानी कार निर्माता ने कहा कि ग्राहकों के अनुरोध पर यह कार अन्य रंगों के साथ भी उपलब्ध कराई जा सकती है। बता दें कि स्टैंडर्ड Toyota Yaris 10 रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध है। 
विज्ञापन

GeM क्या है
सरकारी ई मार्केटप्लेस को 2016 में लॉन्च किया गया था। यह सरकारी संगठनों, विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (पीएसयू) द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद के लिए एक समर्पित डिजिटल बाजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'सरकारी मांग को पूरा करना लक्ष्य'
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सेल्स एंड सर्विस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा, "टोयोटा यारिस अपनी विश्व स्तरीय सुरक्षा, गुणवत्ता, स्थायित्व और विश्वसनीयता फीचर्स के लिए एक पसंदीदा विकल्प है। GeM पर Yaris की लिस्टिंग के बाद अब यह सुनिश्चित हो गया है कि केंद्रीय और राज्य सरकारों के कार खरीदारों को सेडान सेगमेंट में ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे। यह हमारे संज्ञान में है कि कई सरकारी उपक्रम COVID के दौर में GeM से खरीद की ओर बढ़ रहे हैं और हम उनके खरीद के अनुभव को आसान बनाना चाहते हैं। इसके अलावा, यारिस पर लागू "कोविड वॉरियर" स्पेशल ऑफर को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और हमें सरकारी कर्मचारियों और डॉक्टरों को कोविड महामारी के खिलाफ जंग में उनकी निरंतर सेवाओं के लिए धन्यवाद देने का मौका मिला है। हमें उम्मीद है कि इस कदम से हमें नए बी सेगमेंट में बिक्री में मदद मिलेगी और इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों की भी रुचि बढ़ेगी। कुल मिलाकर, हम सरकार की ओर से आई मांग को पूरा करने का लक्ष्य रखते हैं।" 
विज्ञापन

इंजन और माइलेज
टोयोटा यारिस में नया BS6 1.5-लीटर ड्यूल VVT-i पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 6000 rpm पर अधिकतम 105.5 bhp का पावर और 4200 rpm पर 140 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। GeM पर उपलब्ध मॉडल में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि स्टैंडर्ड रेंज में 7-स्पीड सुपर CVT-i गियरबॉक्स भी उपलब्ध है। टोयोटा यारिस के माइलेज की बात करें तो इस सेडान कार के MT मॉडल में 17.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। यह आंकड़ा एआरएआई द्वारा प्रमाणित है। 

फीचर्स
टोयोटा यारिस रेंज में एंट्री-लेवल ट्रिम J ग्रेड में कूल्ड ग्लव बॉक्स, रूम लैंप, कीलेस एंट्री, पावर विंडो समेत कई फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 एयरबैग्स, ABS (एंटी बेक्रिंग सिस्टम), EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन), BA (ब्रेक असिस्ट), रियर पार्किंग सेंसर्स और हाई-स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

मुकाबला
टोयोटा यारिस का भारतीय बाजार में Honda City (होंडा सिटी), Hyundai Verna (ह्यूंदै वरना), VW Vento (वीडब्ल्यू वेंटो) और Maruti Suzuki Ciaz (मारुति सुजुकी सियाज) जैसी सेडान कारों से मुकाबला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed