{"_id":"6098ee258ebc3e374e680a5e","slug":"toyota-price-hike-may-2021-toyota-urban-cruiser-toyota-glanaza-price-toyota-innova-crysta-price-toyota-fortuner-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टोयोटा की कारें हुईं महंगी: इनोवा और फॉर्च्यूनर के बाद अब Glanza और Urban Cruiser के बढ़े दाम, जानें नई कीमतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
टोयोटा की कारें हुईं महंगी: इनोवा और फॉर्च्यूनर के बाद अब Glanza और Urban Cruiser के बढ़े दाम, जानें नई कीमतें
Mon, 10 May 2021 01:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 10 May 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
Toyota Urban Cruiser
- फोटो : Toyota
टोयोटा की कारों को खरीदने के लिए अब आपको अपनी जेब कुछ ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) की कारों की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। Innova Crysta (इनोवा क्रिस्टा) और Fortuner (फॉर्च्यूनर) एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी के बाद, कार निर्माता ने अब अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Glanza (ग्लैंजा) और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) की कीमत बढ़ा दी है।
Toyota Urban Cruiser
- फोटो : Toyota
कितनी बढ़ी अर्बन क्रूजर की कीमत
बता दें कि टोयोटा की अर्बन क्रूजर एसयूवी, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा पर आधारित है। अर्बन क्रूजर की मिड ग्रेड वेरिएंट 12,500 रुपये तक महंगी हो गई है। वहीं प्रीमियम ग्रेड वेरिएंट की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबकि अर्बन क्रूजर के हाई ग्रेड वेरिएंट में 2,500 रुपये का इजाफा किया गया है। कीमत में हुई बढ़ोतरी के बाद अब टोयोटा अर्बन क्रूजर एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 8.62 लाख रुपये से शुरू होगी। वहीं टॉप एंड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.40 लाख होगी।

Toyota Glanza
- फोटो : For Reference Only
Glanza की नई कीमत
टोयोटा की प्रीमियम हैचबैक कार Glanza मारुति सुजुकी की Baleno पर आधारित है। Glanza G वेरिएंट की कीमत में 15,700 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ग्लैंजा G वेरिएंट मैनुअल और सीवीटी दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है। इस प्रीमियम हैचबैक कार के हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 33,900 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबकि ग्लैंजा के टॉप-स्पेक V ट्रिम की कीमत में 20,000 की बढ़ोतरी हुई है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद टोयोटा ग्लैंजा के बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत अब 7.34 लाख रुपये हो गई है। वहीं टॉप-स्पेक वेरिएंट के लिए 9.3 लाख रुपये चुकाने पड़ेंगे।

Toyota Innova Crysta Facelift 2020
- फोटो : Toyota
Innova Crysta की भी बढ़ी कीमत
इन दोनों वाहनों की कीमत बढ़ाने से कुछ हफ्तों पहले ही टोयोटा ने भारतीय बाजार में बेचे जाने वाले अपने अन्य मॉडलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की थी। अप्रैल में टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय Innova Crysta (इनोवा क्रिस्टा) MPV की कीमतों में 26,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस एमपीवी की अब नई एक्स-शोरूम कीमत 16.52 लाख से लेकर 24.59 लाख रुपये तक हो गई है।

Toyota Fortuner Limited-Edition
- फोटो : Toyota
Toyota Fortuner की नई कीमत
Toyota Fortuner (टोयोटा फॉर्च्यूनर) एसयूवी की कीमत में भी पिछले महीने 72,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी की कीमत अब 30.34 लाख से शुरू होती है और यह 30 38.30 लाख तक जाती है। दोनों कीमत एक्स-शोरूम की हैं।