इस एक गलती से होती है 100 में से 15 लोगों की मौत, अब ये तरीका बचाएगा आपकी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी चलाना किसे पसंद नहीं है, लेकिन क्या हो जब ये पसंद हादसे में बदल जाए? दरअसल हर साल भारत में करीब 1.5 लाख लोगों की सड़क हादसे में मौत हो जाती है। यह आकड़ा कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि हर रोज करीब 100 लोग अपने घर नहीं पहुंच पाते हैं, क्योंकि इस दौरान Road Accident में उनकी मौत हो जाती है। ऐसा नहीं है कि सड़क हादसों की मार केवल भारत ही झेल रहा है बल्कि, इसका शिकार जापान जैसे देश भी हो रहे हैं। यही कारण है कि सड़क हादसों को कम करने के लिए Toyota अपनी गाड़ियों में एक खास फीचर शामिल करने जा रही है। आज हम आपको इस खास फीचर के बारे में बताएंगे और जानेंगे कि ऐसा क्या खास है इसमें? डालते हैं एक नजर,
इस एक गलती से होता है बड़ा हादसा
Toyota जापान की एक दिग्गज कार कंपनी है। ऐसे में जापान में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कंपनी ने यह नया फीचर शामिल किया है। Toyota का कहना है कि कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि जब कोई सीनियर सीटिजन ड्राइवर कार को चला रहा होता है, तो गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर पैडल दब जाता है। इससे कई बार बड़ी दुर्घटना हो जाती है। इसी दुर्घटना को कम करने के लिए कंपनी 'Accelerator Suppression Function' फीचर लेकर आ रही है।
एक्सीलरेटर दबाने पर भी नहीं बढ़ेगी रफ्तार
सड़क हादसों को कम करने के लिए Toyota अपनी गाड़ियों में 'Accelerator Suppression Function' लेकर आई है। इस फीचर में आपकी गाड़ी का सिस्टम कई डाटा को सेव करेगा। गाड़ी में यह डाटा इंटरनेट कनेक्टेड व्हीकल्स के जरिए जमा होगा। इस तकनीक के तहत जब गाड़ी के सिस्टम को लगेगा कि आपने ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलरेटर पैडल दबा दिया है, तो सिस्टम गाड़ी की स्पीड को बढ़ने से रोक देगा। यानी एक्सीलरेटर पैडल दबाने के बावजूद भी आपकी गाड़ी की रफ्तार नहीं बढ़ेगी।
आप नहीं, गाड़ी का सिस्टम तय करेगा रफ्तार
'Accelerator Suppression Function' तकनीक के जरिए आपकी गाड़ी में एक बड़ा डाटा बेस स्टोर हो जाएगा। इसके जरिए गाड़ी का सिस्टम आपकी राइडिंग पैटर्न को ट्रैक करेगा। सिस्टम यह देखेगा कि आपने एक्सीलरेटर पैडल को कितने जल्दी या तेजी से दबाया है। सिस्टम यह तय करेगा कि कहीं आपने ब्रेक कि जगह गलती से एक्सीलरेटर पैडल तो नहीं दबा दिया है।
नई तकनीक हो सकती है खतरनाक, लेकिन बचाएगी जान
गाड़ी का कई मौकों पर खुद फैसला लेना कई लोगों को डरा सकता है। हालांकि, अगर यह सही तरीके से काम करता है तो इससे सड़क हादसों पर काफी हद तक लगाम लगेगी। दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक जापान में 75 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति के गाड़ी चलाने पर यह खतरा बढ़ जाता है कि वो ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर पैडल दबा दे। ऐसे में सड़क हादसों में इस गलती की वजह से 15 फीसदी हादसे होते हैं।