फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   toyota finance scheme toyota offers july 2020 toyota offers on new cars toyota india offers 2020 toyota kirloskar motor toyota kirloskar car

Toyota Kirloskar लाई नई फाइनेंस स्कीम, घर ले जाएं कार और 3 महीने बाद शुरू होगी ईएमआई

Tue, 14 Jul 2020 01:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 14 Jul 2020 01:54 PM IST
सार

  • टोयोटा ने कहा है कि नई डील में हैचबैक कार पर 55 फीसदी का एक अश्योर्ड 'बाय बैक’ ऑफर शामिल है।
  • इसके अलावा, कंपनी ने कई अन्य अहम योजनाएं भी शुरू की हैं। खास बात यह है कि यह ऑफर जुलाई के लिए हैं। 

विज्ञापन
toyota finance scheme toyota offers july 2020 toyota offers on new cars toyota india offers 2020 toyota kirloskar motor toyota kirloskar car
Toyota Innova Crysta - फोटो : Toyota

विस्तार

Toyota Kirloskar Motor India (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर इंडिया) ने अपने ग्राहकों के लिए वाहन खरीदने की लागत को कम करने के लिए नई फाइनेंस स्कीम का एलान किया है। कोविड-19 से जुड़ी समस्याओं के कारण वाहनों की बिक्री में दोहरे अंकों में गिरावट आ सकती है, ऐसे में वाहन निर्माता ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स की पेशकश करने के लिए वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी कर रहे हैं। टोयोटा के इन ऑफर्स में बाय-बैक ऑफर से लेकर कम EMI जैसे ऑफर शामिल हैं। 
विज्ञापन

टोयोटा ने कहा है कि नई डील में Yaris (यारिस) सेडान कार और Glanza (ग्लैन्जा) हैचबैक कार पर 55 फीसदी का एक अश्योर्ड 'बाय बैक’ ऑफर शामिल है। इसके अलावा, कंपनी ने कई अन्य अहम योजनाएं भी शुरू की हैं। इनोवा क्रिस्टा एमपीवी कार के लिए 9999 रुपये की कम ईएमआई योजना शुरू की गई है। इसके अलावा ग्राहकों की फाइनेंशियल प्लानिंग को स्थिर रखने के लिए देश में उपलब्ध सभी टोयोटा मॉडल में तीन महीने तक ईएमआई टालने की सुविधा दे रही है। यानी आज कार खरीदकर घर ले जाएं और उसकी ईएमआई तीन महीने बाद शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अनुसार, मौजूदा वित्तीय वर्ष में, मौजूदा आर्थिक मंदी के कारण वाहनों की बिक्री में 25 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आने की संभावना है।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन सोनी के अनुसार, कंपनी बाजार में बेहतर प्रदर्शन देख रही है जिसकी वजह से मई में हुई बिक्री की तुलना में बिक्री दोगुना से ज्यादा बढ़ी है। अन्य कारक जिन्होंने इसमें मदद की है वह नई और इनोवेटिव फाइनेंसिंग स्कीम्स हैं जो टोयोटा ग्राहकों को उनकी व्यक्तिगत गतिशीलता की जरूरतों को पूरा कर रही हैं। 
विज्ञापन

“हम ऐसी योजनाओं में लाना जारी रखना चाहते हैं ताकि चुनने के लिए सबसे अनूठी पेशकश करने में सक्षम हो सकें। टोयोटा के सभी मॉडल के लिए ईएमआई योजनाएं और Glanza और Yaris के लिए 55 फीसदी अश्योर्ड बायबैक ऑफर, ग्राहकों को बिना किसी देरी के टोयोटा गाड़ियों का मालिक बनने के अपने सपने को पूरा करने में मदद करेगा।

मई में लॉकडाउन हटने के बाद खुदरा बिक्री बढ़ने के साथ, ज्यादातर निर्माता मांग के अनुसार उत्पादन में तेजी लाने की कोशिश कर रहे हैं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों और कर्मचारियों की उपलब्धता में कमी जैसे कारणों की वजह से ऑटो निर्माताओं के वाहनों के उत्पादन बढ़ाने की क्षमता सीमित हो गई है। 

टोयोटा का इंडिया लाइनअप
टोयोटा भारत में इस समय सात BS6 गाड़ियों की बिक्री करती है। इनमें ग्लैंजा, यारिस, इनोवा क्रिस्टा, इनोवा टूरिंग स्पोर्ट, फॉर्च्यूनर, कैमरी और वेलफायर जैसी कारें शामिल हैं। टोयोटा की इन गाड़ियों की कीमत 7.01 लाख रुपये से 83.50 लाख रुपये के बीच है। 

अन्य ऑटो निर्माताओं ने पेश की ऐसी स्कीम्स
ग्राहकों में खरीदारी को लेकर सकारात्मक भाव पैदा करने और वाहनों की बिक्री को रफ्तार देने के लिए कई अन्य ऑटो निर्माता भी अट्रैक्टिव फाइनेंसिंग स्कीम्स ला चुके हैं। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी कंपनियां कई तरह की फाइनेंसिंग स्कीम लाई हैं। इन योजनाओं में अभी कार खरीदें और अगले साल ईएमआई शुरू करने, कम ब्याज दर, लंबी अवधि के लिए कार लोन जैसे कई स्कीम उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed