{"_id":"5f5f26f48ebc3efbb36b1cee","slug":"top-selling-sedan-cars-in-india-in-august-2020-best-selling-sedan-cars-in-india-top-sedan-cars-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगस्त में इन सेडान कारों का रहा जलवा, देखें भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अगस्त में इन सेडान कारों का रहा जलवा, देखें भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट
Mon, 14 Sep 2020 01:46 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Honda City 2020
- फोटो : Honda
भारत में एसयूवी के बढ़ते क्रेज के बीच, सेडान कारों की मांग कुछ हद तक कम हो गई है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान, खरीदारों की पसंद बदल गई है। जब वैसे ही फीचर्स उतनी ही कीमत में मिल जाते हैं तो SUV खरीदना ज्यादा समझदारी वाला फैसला हो जाता है। लोगों की सोच में बदलाव की वजह कॉम्पैक्ट एसयूवी हैं जो ज्यादा आरामदायक हो गए हैं, इनमें ज्यादा स्पेस मिलता है और अपनी किट में इनमें ज्यादा फीचर्स मिलने लगे हैं। लगभग समान कीमतों पर, ग्राहक निश्चित रूप से सड़क पर दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाली एसयूवी का विकल्प चुनेगा। हालांकि, इससे यह नहीं कहा जा सकता कि सभी सेडान कार के लिए चुनौतीपूर्ण समय है।
2020 Honda City Interior
- फोटो : Honda
मिसाल के लिए, कॉम्पैक्ट और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की तरह, सी-सेगमेंट सेडान श्रेणी में कई आकर्षक पेशकशों के कारण अच्छी-खासी बिक्री हुई है। हालांकि बिक्री के लिहाज से इसकी तुलना एसयूवी सेगमेंट से नहीं की जा सकती है। फिर भी जब सेडान श्रेणी के अन्य सेगमेंट पर विचार किया जाए तो इनका प्रदर्शन बहुत खराब नहीं कहा जा सकता है। कई आकर्षक पेशकशों के साथ, सी-सेगमेंट सेडान स्पेस अभी भी फायदे का सौदा है।
Honda City
- फोटो : Honda
Honda City नंबर वन
इस सेगमेंट की बेताज बादशाह और बिक्री में टॉप पर रही Honda City (होंडा सिटी) का इस साल जुलाई में न्यू जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया गया है। दशकों से, भारत में अपने सेगमेंट में होंडा सिटी नंबर वन कार रही है। शानदार परफॉर्मेंस और ढेर सारे फीचर्स के साथ इसकी सवारी और इसमें मिलने वाले आराम की वजह से होंडा सिटी इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार है। पिछले महीने, होंडा ने सिटी की 2,299 यूनिट्स बेचीं। जबकि अगस्त 2019 में इस कार की 1,593 यूनिट्स बिकी थी। अगस्त 2019 की बिक्री की तुलना में यह 44 फीसदी की बढ़ोतरी है। यह लगातार दूसरा महीना है जब सिटी इस सेगमेंट में नंबर 1 सेलिंग सेडान रही है। कंपनी होंडा सिटी कार की नई 5वीं पीढ़ी और पुरानी चौथी पीढ़ी दोनों की बिक्री कर रही है।

2020 Hyundai VERNA Sedan
- फोटो : Hyundai
Hyundai Verna
Hyundai Verna (ह्यूंदै वरना) सेडान कार सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की सूची में दूसरे स्थान पर आई। इस कार की अगस्त 2020 में 2,015 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं कंपनी ने अगस्त 2019 में ह्यूंदै वरना की 1,597 यूनिट्स बिक्री की थी। इस कार की बिक्री में 26 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

Maruti Suzuki Ciaz
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Ciaz
Maruti Ciaz (मारुति सियाज) सेडान सेगमेंट में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। अगस्त के महीने में सियाज की 1,223 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि कंपनी ने अगस्त 2019 में इस कार के 1,596 यूनिट्स बेचे थे। कार की बिक्री में 23.37 की गिरावट दर्ज की गई है।