फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं भारत की सबसे ज्यादा माइलेज वाली 5 पेट्रोल कार

Wed, 07 Jun 2017 11:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 07 Jun 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
top 5 fuel efficient petrol cars in india

पेट्रोल कार के मुकबले लोग डीजल कारों को ज्यादा महत्व देते हैं, क्योंकि डीजल कारों का माइलेज अधिक होता है। हालांकि डीजल कारों पर बढ़े टैक्स के कारण जल्द ही यह स्थिति बराबर होने की उम्मीद है। खैर स्थिति जब बराबर होगी तब चर्चा जरूर करेंगे, लेकिन हम आपके लिए बाजार में मौजूद पेट्रोल कारों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो बेहतरीन माइलेज देती हैं। चलिए आपको बताते हैं बाजार में मौजूद ज्यादा माइलेज वाली पेट्रोल कार के बारे में...

top 5 fuel efficient petrol cars in india

डैटसन रेडी गो
इस लिस्ट में सबसे ऊपर है डैटसन रेडी गो। डैटसन की रेडी गो छोटी हैचबैक कार है, जो शहरों में चलने के हिसाब से डिजाइन की गई है। रेडी गो में आपको कम दाम में, ज्यादा माइलेज व बेहतरीन स्टाइल मिलता है। कार का माइलेज 25.17 किमी प्रति लीटर है। 

top 5 fuel efficient petrol cars in india

रेनो क्विड
दूसरे नंबर पर है रेनो क्विड। रेनो की क्विड एक शानदार कार है। यह एसयूवी लुक वाली एक छोटी हैचबैक कार है। कार के टॉप वेरिएंट में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में आपको 800 सीसी का इंजन मिलता है। क्विड के पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 25.17 किमी प्रति लीटर है। कम दाम में शानदार कार चाहने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 fuel efficient petrol cars in india

मारुति ऑल्टो 800
छोटी गाड़ियों की बात हो और मारुति का नाम न आए ये कैसे हो सकता है। मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक मारूति ऑल्टो 800 इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। हालांकि क्विड के आने के बाद से इस कार की बिक्री पर थोड़ा असर जरूर पड़ा है, लेकिन कम कीमत वाली कारों में इस गाड़ी को हरा पाना काफी मुश्किल है। मारुति ऑल्टो के माइलेज की बात करें तो गाड़ी एक लीटर पेट्रोल में 24.7 किमी तक चल सकती है।

विज्ञापन
top 5 fuel efficient petrol cars in india

मारुति ऑल्टो के10
चौथा स्थान मारुति की ऑल्टो के10 का है। यह ऑल्टो 800 का ही अपग्रेडेट वेरिएंट है, जिसमें आपको पहले के मुकबाले ज्यादा ताकतवर इंजन का विकल्प मिलता है। शहर में चलने के लिए यह एक शानदार विकल्प है। कार का ऑटोमेटिक वेरिएंट भी बाजार में उपलब्ध है। इस कार के माइलेज की बात करें तो अल्टो के10 24.07 किमी प्रति लीटर के माइलेज के साथ आती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed