फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉप 5 CNG कारें: ये हैं भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी कारें, कीमत है बेहद कम

Wed, 12 May 2021 12:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 12 May 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
Milage cars in India affordable cng cars which give high milage in india know the list top 5 cng cars in india 2021 best mileage cng cars in india 2021 top selling cng cars in india 2021
Best CNG Cars - फोटो : Amar Ujala
Best CNG Mileage Cars In India: पेट्रोल और डीजल की तेजी से बढ़ती कीमतों के साथ वाहन चालक ईंधन के अन्य किफायती विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल और सीएनजी कारें ही उपलब्ध विकल्प हैं। हालांकि इलेक्ट्रिक कारें फिलहाल थोड़ी महंगी होती हैं। लिहाजा सीएनजी कारें ही सबसे किफायती ऑप्शन हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि सीएनजी कारों में पेट्रोल या डीजल गाड़ियों की तुलना में ज्यादा माइलेज मिलता है। इसके अलावा पारंपरिक पेट्रोल या डीजल वाहनों की तुलना में सीएनजी कारें बहुत कम प्रदूषण करती हैं। कुल मिलाकर सीएनजी एक ऐसा वैकल्पिक ईंधन है जो वाहनों के प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद करता ही है। साथ ही साथ ज्यादा माइलेज देकर पैसों की भी बचत करता है। यहां हम आपको बता रहे हैं इस समय बाजार में उपलब्ध सबसे किफायती टॉप 5 सीएनजी कारों के बारे में। 
Milage cars in India affordable cng cars which give high milage in india know the list top 5 cng cars in india 2021 best mileage cng cars in india 2021 top selling cng cars in india 2021
Maruti Suzuki Alto CNG - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto
भारतीय कार बाजार में सीएनजी कारों के मामले में मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। मारुति सुजुकी की कई सीएनजी कारें है जिसमें ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। ऑल्टो एंट्री-लेवल हैचबैक कार है जिसमें 0.8-लीटर इंजन मिलता है। सीएनजी से चलने पर ऑल्टो 40 PS का पावर और 60 Nm का टार्क जेनरेट करती है। 
Milage cars in India affordable cng cars which give high milage in india know the list top 5 cng cars in india 2021 best mileage cng cars in india 2021 top selling cng cars in india 2021
Maruti Suzuki Alto CNG - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto CNG वेरिएंट 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। जबकि ऑल्टो का पेट्रोल वेरिएंट 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। ऑल्टो हैचबैक CNG वेरिएंट LXi और LXI (O) ट्रिम्स में आती है। ऑल्टो हैचबैक के सीएनजी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.56 लाख रुपये से 4.60 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Milage cars in India affordable cng cars which give high milage in india know the list top 5 cng cars in india 2021 best mileage cng cars in india 2021 top selling cng cars in india 2021
Maruti Suzuki Celerio CNG - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Celerio
मारुति सुजुकी सेलेरियो कंपनी की सबसे लंबे समय तक बिक्री बढ़ाने वाली कारों में से एक है। यह हैचबैक कार अपने आसान हैंडलिंग और वैल्यू फॉर मनी के लिए जानी जाती है। सेलेरियो पेट्रोल इंजन के साथ ही सीएनजी वेरिएंट में भी आती है। Maruti Suzuki Celerio CNG हैचबैक में 1.0-लीटर इंजन मिलता है जो 57 PS का पावर और 78 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
Milage cars in India affordable cng cars which give high milage in india know the list top 5 cng cars in india 2021 best mileage cng cars in india 2021 top selling cng cars in india 2021
Maruti Suzuki Celerio CNG - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजी मॉडल 30.47 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। वहीं इस कार के पेट्रोल वेरिएंट में 21.63 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। सेलेरियो सीएनजी वेरिएंट VXI और VXI(O) ट्रिम्स में उपलब्ध है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.85 लाख रुपये से 5.90 लाख रुपये के बीच है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed