फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   these top cars will be launch in november, know the features and price

नवंबर में लांच होगी ये लाजवाब कारें, देखें क्या होगी कीमत और खासियत

Thu, 01 Nov 2018 10:22 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Nov 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
these top cars will be launch in november, know the features and price
upcoming cars

नवंबर में सैंट्रो कार की लांचिंग के साथ हुंडई ने तो धमाका कर दिया है लेकिन त्यौहारों के आस-पास वाहन निर्माता कंपनियां  अभी भी कतार में हैं। कार लेने से पहले हमारे मन में कई प्रकार के ख्याल घर कर लेते हैं। कार के मॉडल को लेकर, कीमत को लेकर हमेशा मन में संशय बना रहता है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं नवंबर में लांच होने वाली कारें। त्यौहारों को भुनाने के लिए कार कंपनियों ने अपनी कमर कस ली है आइए जानते हैं कौन-सी कार इस माह में होने वाली हैं लांच:

विज्ञापन

these top cars will be launch in november, know the features and price
Mahindra XUV700

महिंद्रा एण्ड महिंद्रा अपनी वाई 400 को दो और चार पहिया ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन को 19 नवंबर को लांच किया जाएगा। महिंद्रा एण्ड महिंद्रा के इस कॉन्फिगरेशन के लाने के पीछे यूवी ग्राहकों को लुभाने की कोशिश है, इस वाई 400 कार के इंजन में 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा।

जो 187 पीएस की पावर और 420 एनएम पीक टार्क जनेरेट करेगा। यह नई कार 7स्पीड आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस होगी। महिंद्रा प्रीमियम एसयूवी को एक्सयूवी 700 के नाम से मार्केट में ला सकती है लेकिन अभी तक तस्वीरों में साफ तौर से वाई 400 नेमप्लेट ही दिखाई दे रही है।

ऑटो एक्सपो 2018 में पेश हुआ मॉडल और यह नवीनतम  डिस्प्ले मॉडल वाहन बाहरी तरफ से एक जैसा है। कार में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी, नौ एयरबैग, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स, प्रीमियम लेदर असबाब आदि के साथ 9.2 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेमेंट सिस्टम जैसी कई सुविधाऐ दी गई है।

फिलहाल, मार्केट में इसके प्रमुख प्रतियोगियों फोर्ड एंडेवर, इसुजू एमयू-एक्स और पजेरो स्पोट्रस हैं। इस महिंद्रा वाई 400 कार की कीमत 20 से 25 लाख के बीच रखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

these top cars will be launch in november, know the features and price
ertiga

मारुति सुजुकी की कार अर्टिगा भारत में जल्द दस्तक देने जा रही है। मारुति सुजुकी की यह कार भारत में एमपीवी सेगमेंट की शानदार कार है। लांच होने से पहले इस कार को कई बार भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है। 2018 मारुति अर्टिगा एमपीवी को नए HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

ऑटोकार इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कार को 21 नवंबर 2018 को लांच किया जाएगा। बता दें, लांच होनेे वाला यह मॉडल पहले से ही इंडोनेशिया में बिक रहा है। नई अर्टिगा मौजूदा मॉडल से काफी चौड़ी और लंबी होगी।

कार के इंटीरियर में फॉक्स वुड के इस्तेमाल के साथ ही इसमें 6.8-इंच का नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रूफ माउंटेड एसी वेंट्स जैसी सुविधाएं दी गई हैं। कार में प्रोजेक्टर हेडलैंप, फॉग लैंप, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, नया लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

2018 मारुति अर्टिगा एमपीवी में सुरक्षा के लिहाज से  डुअल-फ्रंट एयरबैग, एबीएस, इबीडी, चील्ड सीट एंकर, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम आदि भी दिए गए हैं। कार के टॉप वेरियंट में रिवर्स कैमरा भी दिया जाने की उम्मीद है। नई अर्टिगा कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जो कि 104 एचपी की पावर जनेरेट करता है।

इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया जाएगा। डीजल इंजन की बात करें तो इसमें मौजूदा मॉडल वाला ही 1.3 लीटर इंजन दिया जाएगा।  जो कि 89 एचपी की पावर जनेरेट करता है। मारुति की इस कार की कीमत लगभग 9 लाख रुपये रखी जा सकती है ।

विज्ञापन

these top cars will be launch in november, know the features and price
rolls royce cullinan

यदि आप भी लग्जरी कार में सर्वश्रेष्ठ कार चाहते हैं तो रोल्स-रॉयस अपने ग्राहकों के लिए एसयूवी - कुलिनन के साथ तैयार है। इस कार के मॉडल ने इस साल के शुरुआत में गलोबल डेब्यू किया। जिसके बाद से इसकी लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी इसे भारतीय बाजार में उतारने पर विचार कर रही है। इस कार की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बेंटले कार से इसे थोड़ा बड़ा बनाया गया है। 

कार को बाजार में  6.75 लीटर वी 12 इंजन दिया जाएगा। जो कि 563 बीएचपी की पावर और 850 एनएम का टॉर्क जनेरेट करता है।  कुलीनन कार में कंपनी ऑल-व्हील ड्राइव देगी। जिसके चलते यह कार ऑफ रोडिंग करने में भी सक्षम है। रोल्स-रॉयस कुलिनन की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed