जब कोई बजट कार खरीदता है तो उसकी सबसे पहली प्राथमिकता होती है बढ़िया माइलेज। यही वजह है कि एंट्री लेवल हैचबैक कारों को बनाते समय कंपनियां सबसे ज्यादा फोकस माइलेज पर रखती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने सोचा कि क्यूं न उन 4 गाड़ियों की बात की जाए जिनका बजट चार लाख तक हो और माइलेज सबसे ज्यादा। ऐसी पांच कारों से हम आपको रूबरू करवाएंगे जो एंट्री लेवल सेगमेंट में अपने माइलेज के लिए जानी जाती हैं।
4 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट माइलेज देने वाली कारें
टाटा टियागो डीजल
टियागो ने टाटा की किस्मत खोलने का काम किया है। अपनी शानदार डिजाइन व बिल्ड गुणवत्ता से इस कार ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि एंट्री लेवल कार सेगमेंट में यह कार सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। इसका माइलेज है 27.28 किमीप्रली। इसमें तीन सिलेंडर वाला 1047 सीसी का रेवोटॉर्क डीजल इंजन लगा है जो कि 70 पीएस की शक्ति व 140 एनएम का टॉर्क देता है। इस कार के पेट्रोल व डीजल वेरिएंट की कीमत 3.30 लाख से 5.85 लाख रुपये तक है।
इस मामले में भी नई नवेली कंपनी डैटसन की रेडी गो आती है। ऑल्टो व क्विड जैसी कारों से मुकाबला कर रही रेडी गो अपने 799 सीसी इंजन के साथ 25.17 किमीप्रली का माइलेज देती है। एसयूवी जैसे ग्राउंड क्लीयरेंस(185 mm) वाली यह कार जबर्दस्त कार है। इस कार के बढ़िया माइलेज का श्रेय इसके कम वजन वाले उपकरणों को जाता है। इसकी कीमत 2.39 लाख से लेकर 3.49 लाख रुपये तक है।
देश की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी डैटसन रेडी गो इस मामले में नंबर तीन पर है। इस कार का माइलेज 24.7 किमीप्रली का है। इसमें लगा तीन सिलेंडर वाला 796 सीसी का इंजन 41 पीएस की शक्ति व 60 एनएम का टॉर्क देता है। इसकी कीमत 2.49 लाख रुपये से 3.76 लाख रुपये तक है।
देश में एंट्री लेवल कारों की परिभाषा बदलने वाली रेनो क्विड का एएमटी वर्जन सबसे ज्यादा माइलेज देने के मामले में चौथे स्थान पर है। इसका एएमटी वर्जन 24.04 किमीप्रली का माइलेज देता है। इस कार कीमत 2.62 लाख रुपये से लेकर 4.60 लाख रुपये तक है।