फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस कार की चाबी की कीमत में आ जाएंगी 40 विटारा ब्रेजा, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 13 Apr 2019 03:56 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 13 Apr 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
the World’s Most expensive car keys maker awain developed rolls royce phantom keyword rs 3.88 crore
Awain Rolls Royce Car Key

कई लोगों के लिए महंगी आलीशान, लग्जरी कारें खरदना तो आसान होता है, लेकिन कसक फिर भी अधूरी रह जाती है कि उनके पास करोड़ों की कार के लिए करोड़ों की चाबी नहीं है। यह सुनकर आपको अचरज जरूर होगा कि क्या करोड़ों की भी चाबियां होती हैं। यहां तक कि एक चाबी की कीमत में 40 विटारा ब्रेजा खरीद सकते हैं।

सिर्फ महंगी कारों की बनाती है चाबियां

the World’s Most expensive car keys maker awain developed rolls royce phantom keyword rs 3.88 crore
Awain CarKeys

Awain दुनिया की इकलौती कंपनी है, जो वहीं Awain एस्टन मार्टिन, बेंतले, बुगाती मासेराती, मैबैक, मैकलॉरेन, मर्सिडीज बेंज, पोर्शे, रॉल्स रॉयस जैसी शानदार लग्जरी कारों की चाबियां बनाती है। अगर आपके पास करोड़ों की सुपरकार हो और सुपरकार जितनी कीमत की है चाबी भी हो, तो क्या कहने। Awain की चाबियां महंगे बेशकीमती पत्थरों से सजी होती हैं।

 

रॉल्स रॉयस फैंटम कार की चाबी 3.88 करोड़ रुपये

the World’s Most expensive car keys maker awain developed rolls royce phantom keyword rs 3.88 crore
Expensive Luxury car keys

Awain ने रॉल्स रॉयस फैंटम कार के लिए चाबी बनाई है, जिसकी कीमत तकरीबन 3.88 करोड़ रुपये है। इतनी कीमत में भारत में आसानी से लैंबोर्गिनी हुराकेन इवो खरीदी जा सकती है। Awain की चाबी में कीमती पत्थरों के अलावा 175 ग्राम के 34.5 कैरेट के हीरे जड़े हुए हैं। इसके अलावा Awain अपने ग्राहकों को चाबियों को कस्टमाइज्ड करने की भी सहूलियत देता है और उन्हें लूड या लेदर के साथ कई रंगों में भी कस्टमाइज्ड कराया जा सकता है।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सैरेनिटी की कीमत 6.21 लाख रुपये

the World’s Most expensive car keys maker awain developed rolls royce phantom keyword rs 3.88 crore
Rolls Royce Phantam Car key

वहीं Awain की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह हर किसी के लिए चाबी नहीं बनाती है और अपनी क्रिएटिविटी के साथ कोई समझौता नहीं करती है। Awain ने केवल एक ही फैंटम कार के लिए चाबी बनाई है। इसके अलावा यह कंपनी सस्ती चाबियां भी बनाती है। Awain ने 20 कैरेट डायमंड के साथ 175 ग्राम सोने में भी सैरेनिटी नाम कार की चाबी बनाई है, जिसकी कीमत 6.21 लाख रुपये है।

विज्ञापन

क्वांटम की कीमत 31.09 लाख रुपये

the World’s Most expensive car keys maker awain developed rolls royce phantom keyword rs 3.88 crore
Expensive Car Key Awain Phantom

इसके अलावा Awain ने क्वांटम नाम कार की चाबी बनाई है, जिसकी कीमत 31.09 लाख रुपये है। इसमें 3.6 कैरेट के डायमंड लगे हैं और इसका वजन 175 ग्राम है। कंपनी ने सैरेजेनिटी और क्वांटम की केवल 20-20 चाबियां ही बनाई हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed