{"_id":"601530285b68290bd72b19c2","slug":"tesla-model-3-specification-what-is-the-driving-range-of-tesla-model-3-mileage-on-full-charge-tesla-model-3-top-speed-km-h-tesla-car-in-india-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tesla Model 3: भारत आनेवाली टेस्ला की पहली इलेक्ट्रिक कार, मिलती है जबरदस्त खूबियां, जानें 10 बड़ी बातें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tesla Model 3: भारत आनेवाली टेस्ला की पहली इलेक्ट्रिक कार, मिलती है जबरदस्त खूबियां, जानें 10 बड़ी बातें
Sat, 30 Jan 2021 03:38 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 30 Jan 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
2021 Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब पांच साल तक इंतजार करवाने के बाद अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) आखिरकार भारत चुकी है। और यह काफी लोकप्रिय मॉडल्स के साथ अपनी शुरुआत कर रही है। Tesla Model 3 (टेस्ला मॉडल 3) जो कि ईवी निर्माता की लाइन-अप में सबसे सस्ती कार है, भारतीय बाजार में पेश किए जाने वाले सबसे पहले मॉडल्स में से एक रहने की उम्मीद है। कंपनी अपनी इस कार को इस साल एक मिड-लाइफ अपडेट देने की तैयार में है। यहां हम आपको 2021 Tesla Model 3 के बारे में सभी जानकारी दे रहे हैं जिसे आपको जानने की जरूरत है।
Tesla Model 3 Keyless Entry
- फोटो : Tesla (For Representation Only)
- ब्लूटूथ कीलेस एंट्री - इस फीचर के साथ टेस्ला मॉडल 3 में आप अपने एंड्रॉइड / आईओएस फोन को टेस्ला मॉडल 3 की चाबी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको फोन के साथ शारीरिक रूप से कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। यहां तक कि अगर फोन आपकी जेब में है, तो मॉडल 3 इसके बारे में खुद से पता लगा लेता है और दरवाजों को ऑटोमैटिक तरीके से अनलॉक कर देता है।
2021 Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
- टेस्ला ने एक नया हीट पंप सिस्टम शामिल किया है और इसने कार की सभी ट्रिम्स में ड्राइव रेंज को भी बेहतर बनाया है। जिसमें 568 किलोमीटर से ज्यादा का रेंज और 233.3 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड वाली कार भी शामिल है।
- इसे एक नया एफिसिएंसी पैकेज भी मिला है जिसके कारण हर ट्रिम की ओवरऑल ड्राइव ड्राइव रेंज बढ़ गई है। इससे कार के माइलेज में 48 किलोमीटर का इजाफा हुआ है।
- इसमें एक नया पावर्ड ट्रंक, नई डबल पैन विंडो दिया गया है। इसके साथ ही Model Y से क्रोम डिटेल्स लेने के साथ ही कई अन्य बदलाव भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
2021 Tesla Model 3 Interior
- फोटो : Tesla
- कार के केबिन की बात करें तो इसमें मैटलिक फिनिश के साथ हीटेड स्टीयरिंग व्हील मिलता है। कार में नए ऑटो-डिमिंग मिरर भी मिलते हैं और सेंट्रल कंसोल को भी अपडेट किया गया है जिसमें कम से कम डिजाइन रखा गया है। कार में सुंदरता के लिहाज से किए गए अन्य छोटे-मोटे बदलावों में सीट कंट्रोल के पास एक ग्रेफाइट ट्रिम शामिल है।
- कार में 18-इंच या 19-इंच के व्हील्स चुनने का ऑप्शन मिलता है। जबकि ग्राहक नए 20-इंच टरबाइन व्हील का विकल्प भी चुन सकते हैं। इसमें लो-प्रोफाइल टायर मिलता है।
- सभी वेरिएंट सिर्फ 3.1 सेकंड में 100 किलीमोटर की रफ्तार पकड़ सकते हैं जो कि पहले वाले मॉडल्स की तुलना में लगभग दसवां गुना तेज है।
विज्ञापन
2021 Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
- 2021 टेस्ला मॉडल 3 को एक बड़े 82 kWH बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। इसे पहले वाले मॉडल में 79 kWh बैटरी पैक मिलता था। इसका मतलब है कि नई कार में अब 3.8 फीसदी ज्यादा ऊर्जा मिलती है।
- 2019 में इस इलेक्ट्रिक वाहन ने Euro NCAP (यूरो एनसीएपी) सेफ्टी क्रैश टेस्ट में फुल 5-स्टार रेटिंग हासिल की थी। और नए मॉडल में भी यह नतीजे मिलने की उम्मीद है। इसने अडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 96 फीसदी और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 86 फीसदी अंक हासिल किए।
- टेस्ला मॉडल 3 को सेफ्टी असिस्ट सिस्टम की बड़ी रेंज के लिए भी 94 फीसदी अंक मिले। जो कि यूरो एनसीएपी द्वारा 2018-19 के प्रोटोकॉल में किसी भी नए वाहन को दिया जाने वाला सबसे ज्यादा सेफ्टी असिस्ट स्कोर है।