सरकार ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों पर GST दर 12 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी कर दिया है। जिसके बाद इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों ने कीमत घटाने का निर्णय लिया है। ऐसे में टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक कार टिगोर (Tigor) की कीमत कम कर दी है और इसका सीधा फायदा ग्राहकों को होगा और इससे देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियां की संख्या बढ़ने की उम्मीद है ।
80,000 रुपये कम हुए टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक पर
2 of 4
Tata Tigor EV Rear
- फोटो : File
टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक कार टिगोर की कीमत में 80,000 रुपए की कटौती की है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर गया है। डिस्काउंट के बाद टाटा टिगोर EV की कीमत 11.58 से लेकर 11.92 लाख रुपए हो गई है। जोकि पहले 12.35 लाख रुपए से लेकर 12.71 लाख रुपए तक थी, ये सभी कीमतें एक्स शोरुम, मुंबई हैं। इन कीमतों में फेम योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी और स्रोत पर कर संग्रह शामिल नहीं है।
सभी इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत होगी
3 of 4
Tata Tigor EV Interior
- फोटो : Team-BHP
टाटा मोटर्स ने गुरुवार को दिए एक बयान में कहा कि सरकार ने देश में बैटरी से चलने वाले सभी वाहनों पर GST दर को 12 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी किये जाने के बाद टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत 1 अगस्त से 80,000 रुपये तक कम करने का फैंसला किया है। टाटा मोटर्स के इस फैंसले अब जो लोग टिगोर इलेक्ट्रिक खरीदने का मन बना रहे थे उन्हें काफी राहत मिल जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा टिगोर EV की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा
4 of 4
Tata Tigor EV Battery
- फोटो : AmarUjala
टिगोर EV में 72V,3 फेज वाला एसी इंडक्शन मोटर मिलेगी, जो 4500 आरपीएम पर 40 बीएचपी और 2500 आरपीएम पर 105 एनएम का टॉर्क देगी। वहीं इसमें सिंगल स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। टाटा मोटर्स का दावा है कि टिगोर 12 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है। कार का कुल वजन 1516 किग्रा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।