भारत में शायद ही कोई ऐसी SUV होगी जो इतना ज्यादा पॉपुलर हुई होगी, बड़े शहरों से ज्यादा इस गाड़ी का नाम छोटे गांवो और कस्बों में लोकप्रिय था। भारतीय सड़कों पर 25 सालों तक राज करने वाली टाटा मोटर्स की Sumo का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया है।आखिर क्या थी इसके पीछे वजह? आइये जानते हैं...
सूमो को 1994 में किया था लॉन्च
2 of 3
Tata Sumo
- फोटो : Social
टाटा मोटर्स ने सूमो की बिक्री अब हमेशा के लिए बंद कर दी है। भारत में टाटा सूमो को 1994 में सबसे पहले लॉन्च किया गया था। पिछले 25 सालों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली इस SUV में कई बार बदलाव किये गये, इसे अपग्रेड किया ताकि ग्राहकों को हर बार कुछ न कुछ नया और बेहतर मिल सके। लेकिन एक हद तक बदलाव करने के बाद सूमो आज की हाई टेक SUV गाड़ियों को टक्कर दे न सकी और पीछे रह गई नतीजा बिक्री में कमी आने लगी।
BS6 में नही किया अपग्रेड
3 of 3
Tata Sumo
- फोटो : Social
अगले साल से भारत में कोई भी कंपनी BSIV वाहन नहीं बेच पायेगी, सिर्फ BS6 नॉर्म्स वाले ही वाहनों की बिक्री होगी। लेकिन सूमो को BS6 में अपग्रेड करने जैसी कोई जानकारी नहीं मिली। जिससे पता चलता है कि कंपनी इस SUV को आगे बढ़ाना नहीं चाहती। इतना ही नहीं अब टाटा डीलरशिप्स पर यह SUV नजर नहीं आ रही है। टाटा मोटर्स फ़िलहाल भारत में Safari Storme, हैक्सा और कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सॉन को बेचती है।