फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Nexon Kraz भारत में हुई लॉन्च, ये है सबसे सुरक्षित SUV

Tue, 10 Sep 2019 09:46 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 10 Sep 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
Tata Nexon Kraz Limited Edition Launched At Rs 7.57 Lakh
Tata Nexon Kraz Limited Edition - फोटो : Social

Tata Motors ने अपनी सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon का लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च कर दिया है। नया एडिशन Tata Nexon Kraz के नाम से आया है। दरअसल Nexon की बिक्री एक लाख के पार हो चुकी है और इस मौके पर कंपनी ने  ग्राहकों के लिए इस  स्पेशल एडिशन मॉडल को लॉन्च किया है।

Tata Nexon Kraz की कीमत

Tata Nexon Kraz Limited Edition Launched At Rs 7.57 Lakh
Tata Nexon Kraz Limited Edition - फोटो : Tata Motors

Tata Nexon Kraz में दो वेरियंट Kraz और Kraz+ मिलते हैं जिनकी कीमत क्रमशः7.58 लाख रुपये और 9.18 लाख रुपये है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कंपनी ने Nexon Kraz एडिशन साल 2018 में लॉन्च किया था लेकिन तब यह लाइम-ग्रीन हाइलाट्स के साथ था।

Tata Nexon Kraz के फीचर्स

Tata Nexon Kraz Limited Edition Launched At Rs 7.57 Lakh
Tata Nexon Kraz - फोटो : Tata Motors

Nexon Kraz में ड्यूल-टोन कलर (ब्लैक-सिल्वर) थीम के साथ है। इसकी बॉडी ब्लैक कलर में है जबकि रूफ को सिल्वर टच दिया है। इसके अलावा विंग मिरर्स, अलॉय वील्ज और फ्रंट ग्रिल पर ऑरेंज हाइलाट्स दी गई है जिससे यह ज्यादा स्पोर्टी नजर आती है। Nexon Kraz के इंटीरियर को भी ऑरेंज हाइलाट्स में किया गया है, यहां इसकी सीट्स और एसी वेंट्स पर ऑरेंज हाइलाट्स मिलते हैं।  जबकि इसके डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल और डोर्स पर पियानो ब्लैक फिनिश दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन नहीं किये कोई बदलाव

Tata Nexon Kraz Limited Edition Launched At Rs 7.57 Lakh
Tata Nexon Kraz Limited Edition - फोटो : Amar Ujala

Nexon Kraz का लिमिटेड एडिशन 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल के साथ उपलब्ध है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड AMT गियरबॉक्स के आते हैं। Nexon अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर बिल्ट क्वालिटी के साथ आती है और क्रेश टेस्ट में भी इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है जिससे यह सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी बन चुकी है। इसलिए इसे खरीदना फायदे का सौदा भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed