{"_id":"5df8b3c28ebc3e87c56e94dd","slug":"tata-nexon-ev-price-and-launch-date-tata-nexon-electric-vehicle-tata-nexon-electric-suv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Nexon इलेक्ट्रिक SUV कार 19 दिसंबर हो रही है लॉन्च, फुल चार्जिंग पर चलेगी 300 किलोमीटर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tata Nexon इलेक्ट्रिक SUV कार 19 दिसंबर हो रही है लॉन्च, फुल चार्जिंग पर चलेगी 300 किलोमीटर
Wed, 18 Dec 2019 10:35 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 18 Dec 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
Tata Nexon EV
- फोटो : social media
इलेक्ट्रिक कार को बढ़ावा देने के दौर में इलेक्ट्रिक कार खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। Tata Motors अपनी पहली Sub-Compact Electric SUV (सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी) कार 19 दिसंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने जा रही है। हालांकि यह एसयूवी कार अभी लॉन्च नहीं हुई है लेकिन इससे पहले ही इसके फीचर्स और स्पेशिफिकेशंस की जानकारी लीक हो गई है। हालांकि कंपनी पहले ही कार का टीजर वीडियो जारी कर चुकी है, जिसमें मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर मनाली-लेह हाईवे पर टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक चलाने हुए नजर आ रहे हैं।
Tata Nexon EV Milind Soman Ad
- फोटो : Social Media
टाटा मोटर्स ने अपनी इस इलेक्ट्रिक कार में जिपट्रॉन ईवी टेक्नोलॉजी दी है, ताकि लोगों को ड्राइविंग के दौरान परफॉरमेंस, कंफर्ट और अफोर्डेबिलिटी का अहसास हो। नेक्सन की जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी को अल्ट्रोज ईवी और टिगोर ईवी में भी लॉन्च किया जाएगा।
लीक हुई खबर के मुताबिक, नेक्सॉन इलेक्ट्रिक में 28.8kWh बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी ने इसमें लीथियम-आयन बैटरी पैक दिया है, जिसे खासतौर पर भारतीय सड़कों और वातावरण को ध्यान में रख कर टेस्ट किया गया है। इस बैटरी पैक को IP67 रेटिंग मिली है, जिसपर पानी और धूल का असर नहीं होता। वहीं बैटरी पैक में लिक्विड कूलिंग फीचर मिलेगा, ताकि गर्म तापमान में भी बेहतर परफॉरमेंस मिले।

- फोटो : Instagram
नेक्सॉन इलेक्ट्रिक में 95kW का मोटर है, जो 254Nm का टॉर्क पैदा करेगा। इस इलेक्ट्रिक मोटर का पावर आउटपुट करीब 129HP है। नेक्सॉन एसयूवी फुल चार्जिंग पर 300 किमी की दूरी तय कर सकती है।
लॉन्चिंग से पहले टाटा मोटर्स ने चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्टर पर भी काम किया है। फिलहाल 13 शहरों में 85 चार्जर हैं, जिन्हें टाटा मोटर्स बढ़ा कर 300 करने का लक्ष्य बनाया है। इन शहरों में पांच मेट्रो शहर मुंबई, दिल्ली, पुणे, बंगलूरू और हैदराबाद शामिल हैं। इसके अलावा खास बात यह होगी कि नेक्सन ईवी की चार्जिंग के घंटों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि फास्ट चार्जर से मात्र 60 मिनट में ही 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

Tata Nexon
- फोटो : Team-BHP
कंपनी ने कार की बैटरी को 10 लाख किमी से ज्यादा टेस्ट किया है और इस पर कंपनी 8 साल की वारंटी भी देगी। नेक्सन ईवी में परमानेंट मैग्नेट एसी मोटर देगी, जिससे टॉर्क बेहतर होगा और बैटरी भी जल्दी ड्रेन नहीं होगी। नेक्सन ईवी को 15A (एंपीयर) के पावर आउटलेट से भी चार्ज किया जा सकता है और अतिरिक्त चार्जिंग पोर्ट लगाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
टाटा नेक्सन ईवी के लुक की बात करें, तो यह दिखने में मौजूदा टाटा नेक्सन जैसी ही होगी। बस अंतर केवल फ्यूल का होगा। मौजादा कार डीजल या पेट्रोल से चलती है, जबकि आने वाली नेक्सन ईवी इलेक्ट्रिक होगी। हालंरि इसके इंटीरियर में कई बदलाव होंगे। इसका डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मौजूदा मॉडल से अलग होगा। कंपनी इसे 15 से 17 लाख रुपये के बीच लॉन्च कर सकती है।
टाटा मोटर्स का कहना है कि MG Hector, Kia Seltos और Hyundai Venue की तरह नेक्सन ईवी भी कनेक्टेड कार होगी, जिसमें 30 से ज्यादा स्मार्ट फीचर मिलेंगे, जिन्हें स्मार्टफोन की मदद से एक्सेस किया जा सकेगा। नेक्सन ईवी का मुकाबला महिंद्रा XUV300 इलेक्ट्रिक से भी है, जो अगले साल के मध्य तक लॉन्च होगी।