देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार के साथ ऑटोमोबाइल कंपनियां भी जोर-शोर से इस काम को अंजाम देने में लगी है। हाल में टाटा मोटर्स की 74 वीं वार्षिक आम बैठक में Tata Motors के अध्यक्ष, एन चंद्रशेखरन ने बताया कि कंपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को तेजी से आगे ले जाएगी और फोकस करेगी।
टाटा की चार नई इलेक्ट्रिक कारें होंगी लांच
2 of 3
Tata Motors-Altroz EV-2019-1
2019 जिनेवा मोटर शो में Tata Motors ने Nexon EV और Altroz EV को पेश किया था। और अब कंपनी इन्हें भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। इन दोनों मॉडल्स के अलावा कंपनी Tigor EV को भी नई बैटरी पैक के साथ पेश करेगी जोकि ज्यादा पावर और रेंज के साथ आएगी। इतना ही नहीं जब टाटा मोटर्स ने Altroz EV को स्विट्जरलैंड में पेश किया गया था तो उस समय कंपनी ने इस बात का दवा किया था कि यह कार 1 घंटे में DC फास्ट चार्जर के जरिए 80 फीसद तक चार्ज हो जाएगी। और 300 km तक की दूरी तय करेगी। इन तीनों कारों के अलावा एक चौथा मॉडल भी होगा जिसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।
संभावित कीमत
3 of 3
Tata Tigor EV Electric
- फोटो : सांकेतिक
वैसे टाटा मोटर्स की तरफ से इन सभी कारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है और न ही इनकी कीमत का कपनी ने खुलासा किया है। लेकिन जानकारों की माने तो Altroz EV की कीमत करीब 10 लाख रुपये हो सकती है। जबकि Nexon EV की कीमत 10 लाख रुपये से कम हो सकती है। हम सभी जानते हैं कि Nexon कंपनी और देश की सबसे सुरक्षित कार है। आपको बता दें कि Maruti Suzuki अपनी नई Wagon R EV को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है जबकि Mahindra भी अपनी XUV300 का इलेक्ट्रिक मॉडल इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है।