Tata Harrier भारत में लॉन्च, देखें क्या है इस दमदार Suv के फीचर्स और कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोटर्स आज यानी 23 जनवरी को भारत में अपनी दमदार एसयूवी लॉन्च हो गई है। इस कार ने लांच होने से पहले ही काफी सुर्खिया बटोरी हैं टाटा हैरियर को ओमेगा आर्क प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है जो लैंड रोवर डी8 प्लेटफॉर्म से प्रेरित है। इस प्लेटफॉर्म का प्रयोग डिस्कवरी स्पोर्ट को तैयार करने के लिए भी किया गया था। टाटा हैरियर के डामेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4,598 एमएम है इसकी चौड़ाई 1,894 एमएम है और ऊंचाई 1,706 एमएम है। कार में 2,741 एमएम का व्हीलबेस मिलता है, जबकि इस कार में 205 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है। वहीं हैरियर में 425 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जबकि इसमें 50 लीटर की फ्यूल टैंक दिया गया है।
हैरियर के लुक्स को दमदार बनाने के लिए इसमें मस्कुलर बंपर दिया गया है जिसके किनारों पर फॉग लैंप लगे हैं। साथ ही कंपनी ने फ्रंट और रियर में फॉक्स स्किड प्लेट्स दी हैं। हैरियर के टॉप वेरिएंट एक्सजेड में कंज्यूमर्स को 8.8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को स्पोर्ट करेगा। इसके अलावा कार में 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। जिसमें रिवर्स कैमरा, ऑटोमेटिक हेडलाइट एंड वाइपर,लेथर अपहोलेस्ट्री,क्रूज कंट्रोल और जेबीएल साउंट सिस्टम दिया गया है।
टाटा हैरियर कार में Kryotec 2.0 का इंजन दिया जाएगा। यह इंजन भविष्य के BSVI उत्सर्जन मानकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह इंजन 140 एचपी की ताकत और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार को 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। बात करें कीमत की तो इस कार की शुरूआती कीमत 12.69 लाख रुपए रखी गई है।वहीं हैरियर के XM वेरिएंट की कीमत 13.75 लाख रुपए, XT वेरिएंट की कीमत 14.95 लाख रुपए और टॉप वेरिएंट XZ की कीमत 16.25 लाख रुपए रखी गई है।