{"_id":"5e16e0d68ebc3e87e577b6c3","slug":"tata-motors-h2x-entry-level-hatchback-car-h2x-will-compete-maruti-suzuki-wagon-r-maruti-espresso","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार दिखी Tata की हैचबैक कार, Auto Expo में हो सकती है पेश, Maruti WagonR और Espresso से टक्कर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
पहली बार दिखी Tata की हैचबैक कार, Auto Expo में हो सकती है पेश, Maruti WagonR और Espresso से टक्कर
Sat, 11 Jan 2020 11:20 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Tata H2X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tata Motors की एंट्री लेवल टॉलबॉय हैचबैक कार टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। H2X कॉन्सेप्ट आधारित इस कार की टेस्टिंग के दौरान तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई। लीक हुई तस्वीरों से Tata H2X के कई डीटेल्स सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Tata Motors की ये नई कार Tata H2X उसकी ALFA प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी। Tata की ALFA प्लैटफॉर्म की खासियत यह है कि इसपर 3.7 मीटर से 4.3 मीटर तक की अलग-अलग डिजाइन और कई इंजन ऑप्शन की गाड़ियां बनाई जा सकती हैं। Tata Motors ने साल 2019 के जिनेवा मोटर शो में H2X कॉन्सेप्ट कार पेश की थी।
Tata H2X
बोल्ड लुक
Tata की इस कार का कोडनेम X445 है। यह Tata के ALFA प्लैटफॉर्म पर बनने वाली दूसरा कार है। ALFA प्लैटफॉर्म पर बनने वाली पहली कार Tata Altroz है। इसे 22 जनवरी को लॉन्च किया जा रहा है। ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक टाटा की यह एंट्री लेवल हैचबैक कार का लुक माइक्रो एसयूवी की तरह है। यह कार H2X कॉन्सेप्ट कार जैसी ही नजर आ रही है। इसका लुक काफी चौड़ा है और यह Tata Nexon से ज्यादा एग्रेसिव लग रही है।
tata H2x Concept
इंजन
Tata की इस नई एंट्री-लेवल हैचबैक कार H2X में अधिकतर कम्पोनेंट्स Tiago और कंपनी की आने वाली Mini SUV H2X से लिए जाएंगे। इस हैचबैक कार में Tiago में इस्तेमाल होने वाला BS6 कंप्लायंट 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन भी मिल सकते हैं। लीक तस्वीरें कार के टॉप मॉडल की लग रही है। इसमें करीब 15 इंच के अलॉय वील्ज दिए गए हैं। कार की रियर ग्लास में वॉशर और वाइपर भी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tata H2x Concept
डायमेंशन
Tata H2X के डायमेंशन की बात करें तो इस कार की लंबाई 3840 mm, चौड़ाई 1822 mm, ऊंचाई 1635 mm और वीलबेस 2450 mm है। साइज के मामले में यह Mahindra KUV100 के करीब और Renault Kwid (क्विड) और Maruti S-Presso (एस-प्रेसो) से थोड़ी बड़ी है।
विज्ञापन
Tata H2X Auto Expo
- फोटो : सांकेतिक