फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Motors domestic sales down 12 percent in December tata motors sales december 2019

Tata Motors की घरेलू बिक्री दिसंबर में 12 फीसदी घटी, आखिरी महीने में बिकी 44,254 गाड़ियां

Thu, 02 Jan 2020 08:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 02 Jan 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors domestic sales down 12 percent in December tata motors sales december 2019
Tata Motors Cars and SUV - फोटो : Tata Motors
साल 2019 में ऑटो सेक्टर की मंदी आखिरी महीने दिसंबर में भी कोई खास उम्मीद नहीं जगा सकी। जबकि आखिरी महीने में बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी ने ईयर एंड डिस्काउंट के साथ जबरदस्त डिस्काउंट की भी पेशकश की थी। Tata Motors (टाटा मोटर्स) की घरेलू बाजार में बिक्री दिसंबर में 12 प्रतिशत घटकर 44,254 इकाई रह गई। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने घरेलू बाजार में 50,440 वाहन बेचे थे। 
विज्ञापन

कंपनी ने बयान में कहा कि दिसंबर में उसकी कुल यात्री वाहन बिक्री 10 प्रतिशत घटकर 12,785 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 14,260 इकाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री वाहन कारोबार इकाई) मयंक पारीक ने कहा कि दिसंबर में हमारा ध्यान खुदरा बिक्री को आगे बढ़ाने और स्टॉक को न्यूनतम करने पर रहा जिससे भारत चरण-छह (बीएस-छह) की ओर सुगम तरीके से जा सकें। 
विज्ञापन

समीक्षाधीन महीने में टाटा मोटर्स की वाणिज्यिक वाहन बिक्री 15 प्रतिशत घटकर 34,082 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 40,015 इकाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed