फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई Tata Altroz के साथ 3 गाड़ियों Nexon, Tiago, Tigor के Facelift मॉडल आज होंगे लॉन्च, जानें कीमत

Wed, 22 Jan 2020 12:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
tata motors altroz launch date nexon facelift tiago facelift tigor facelift launch
Tata Altroz - फोटो : social media
भारत की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) आज भारतीय बाजार में चार नए कार मॉडल्स लॉन्च करने वाली है। Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) के शुरू होने से कुछ दिनों पहले ही Tata Motors की बिल्कुल नई और प्रीमियम हैचबैक कार Altroz (अल्ट्रॉज) को आज लॉन्च किया जाना है। इसके अलावा कंपनी के तीन मौजूदा मॉडल्स  Nexon (नेक्सॉन), Tiago (टियागो) & Tigor (टिगोर) के फेसलिफ्ट मॉडल्स की लॉन्चिंग भी की जाएगी। ग्राहकों को बहुत दिनों से इन तीन फेसलिफ्ट मॉडल्स का इंतजार है। Tata के इन सभी मॉडल्स में BS6 इंजन होगा। खास बात यह है कि Tata Nexon के बाद Tata Altroz ऐसी दूसरी कार है जिसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। कंपनी इन सभी गाड़ियों की बुकिंग काफी पहले शुरू कर चुकी है। 
tata motors altroz launch date nexon facelift tiago facelift tigor facelift launch
Tata Altroz - फोटो : Social
Altroz प्रीमियम हैचबैक कार Auto Expo 2018 में पेश की गई 45X concept पर आधारित है। इस कार को 5.50 लाख रुपये से 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत) तक में उतारा जा सकता है। इस कार का मुकाबला Maruti Baleno (मारुति बलेनो), Hyundai i20 (ह्यूंदै i20), Toyota Glanza (टोयोटा ग्लैंजा), Honda Jazz (होंडा जैज) and Volkswagen Polo (फॉक्सवैगन पोलो) से है। Tata Altroz मॉड्यूलर अल्फा प्लैटफॉर्म पर बनने वाली पहली कार है। 
tata motors altroz launch date nexon facelift tiago facelift tigor facelift launch
tata nexon 2020 - फोटो : Social Media

डिजाइन 

Tata ने अपनी इन तीनों नई फेसलिफ्ट कार में नई इम्पैक्ट डिजाइन 2.0 लैंग्वेज का उपयोग किया है।Nexon फेसलिफ्ट की डिजाइन कंपनी की आने वाली इलेक्ट्रिक कार Nexon EV से काफी मिलती जुलती है। जबकि फेसलिफ्ट Tiago और Tigor का फ्रंट लुक Altroz से प्रेरित है। दोनों कारों में क्रोम-लाइन ग्रिल और पहले के मुकाबले उठा हुआ बोनट दिया गया है। फेसलिफ्ट Tiago और Tigor के हेडलाइट्स के डिजाइन में भी बदलाव हुआ है। साथ ही इनमें नई ग्रिल दी गई है, जिसमें कई Y शेप एमिमेंट्स मिले हुए हैं। फेसलिफ्ट Tigor में फ्रंट बम्पर में एलईडी डीआरएल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata motors altroz launch date nexon facelift tiago facelift tigor facelift launch
Tata Tiago XZ+

इंजन 

Nexon फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल वाले 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन होगा जोकि BS6 मानक वाले होंगे। मौजूदा मॉडल में BS4 इंजन हैं। इसी तरह फेसलिफ्ट Tiago और Tigor में BS6 मानक वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन होगा। टियागो और टिगोर के फेसलिफ्ट मॉडल में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं होगा, क्योंकि कंपनी अपने छोटे डीजल इंजन को बीएस6 में अपग्रेड नहीं करेगी। बता दें कि इन दोनों कारों के बीएस4 मॉडल में 70hp पावर, 1.05-लीटर डीजल इंजन मिलता है।
विज्ञापन
tata motors altroz launch date nexon facelift tiago facelift tigor facelift launch
tata tigor jtp

कीमत 

फेसलिफ्ट Tiago और Tigor के कीमत कम बढ़ने की संभावना है। Tiago फेसलिफ्ट की कीमत 5 लाख से 7 लाख रुपये और Tigor फेसलिफ्ट की कीमत 6 लाख रुपये से 8 लाख रुपये तक हो सकती है। जबकि Nexon फेसलिफ्ट की कीमत ज्यादा बढ़ने की संभावना है। Nexon का पेट्रोल मॉडल 60-90 हजार और डीजल मॉडल 1.4 लाख रुपये तक महंगा हो सकता है। नई Nexon की कीमत 7 लाख रुपये से 12 लाख रुपये तक हो सकती है। अभी नेक्सॉन की कीमत 6.73 लाख से 11.4 लाख रुपये के बीच है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed