फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Motors ने अपनी दमदार SUV कार Harrier के बढ़ाए दाम, जानें कितनी हुई कीमत और क्या है वजह

Wed, 08 Jan 2020 01:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 08 Jan 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
tata harrier price hike tata harrier price and features tata harrier suv price in india
Tata Harrier
Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी SUV कार Harrier के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने Tata Harrier के दाम में 45 हजार रुपये तक का इजाफा किया है। एसयूवी के सभी वेरियंट की कीमत में इजाफा किया गया है। Harrier के डार्क एडिशन की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है। टाटा मोटर्स ने सितंबर में ही हैरियर का डार्क एडिशन लॉन्च किया था। वहीं कंपनी ने Harrier के डुअल टोन वेरिएंट के दाम सबसे कम बढ़ाए हैं। टाटा मोटर्स ने SUV Tata Harrier को 23 जनवरी 2019 को लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के बाद इसके सभी वेरिएंट के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। 
tata harrier price hike tata harrier price and features tata harrier suv price in india
Tata Harrier SUV Price

टाटा Harrier स्पेसिफिकेशन

Tata Harrier 5 सीटर SUV कार है। इसमें 1956 CC का डीजल इंजन दिया गया है। साथ ही इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन लगा है। इसकी लंबाई 4598 एमएम, चौड़ाई 1894 और व्हीलबेस 2741 है।  यह केवल डीजल इंजन में ही आती है। वहीं जल्द ही टाटा इसका 7-सीटर वर्जन लाने वाली है और इसे ग्रेविटास के नाम से लॉन्च किया जाएगा। 
tata harrier price hike tata harrier price and features tata harrier suv price in india
Tata Harrier - फोटो : Twitter

माइलेज और कीमत

Tata Harrier वेरियंट और फ्यूल टाइप के आधार पर 17 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देती है। इसकी फ्यूल टैंक क्षमता ‎50 लीटर है। इस SUV कार की एक्स शोरूम कीमत 12.69 लाख से लेकर 16.25 लाख रुपये थी। जो अब बढ़कर 13.43 लाख से 17.30 लाख रुपये हो गई है। कीमत बढ़ने के बाद हैरियर का डार्क एडिशन 16 लाख से 17.30 लाख रुपये में उपलब्ध है। पहले इसकी कीमत 15.55 लाख से 16.85 लाख रुपये के बीच में थी। ये कीमतें दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tata harrier price hike tata harrier price and features tata harrier suv price in india
Tata Harrier Price - फोटो : Social

टाटा हैरियर के सभी वेरिएंट की कीमत 

वेरियंट    नई कीमत    पुरानी कीमत    कितनी बढ़ोतरी
XE    13.43 लाख    12.99 लाख    44 हजार
XM    14.69 लाख    14.25 लाख    44 हजार
XT    15.89 लाख    15.45 लाख    44 हजार
XT Dark    16 लाख    15.55 लाख    45 हजार
XZ    17.19 लाख    16.75 लाख    44 हजार
XZ Dark    17.30 लाख    16.85 लाख    45 हजार
XZ ड्यूल टोन    17.30 लाख    16.95 लाख    35 हजार
विज्ञापन
tata harrier price hike tata harrier price and features tata harrier suv price in india
Tata Harrier SUV

हैरियर की कुल बिक्री करीब 15 हजार 

Tata Motors ने साल 2019 में Harrier की कुल 15,276 यूनिट की बिक्री की। जनवरी में लॉन्च होने के बाद इसकी बिक्री अच्छी खासी हुई। लेकिन बीते कुछ महीनों के दौरान इसकी बिक्री कुछ सुस्त रही। पिछले छह महीने में इसकी औसत प्रति माह बिक्री एक हजार यूनिट से कम रही है। टाटा ने जुलाई में 740, अगस्त में 635, सितंबर में 941 और अक्तूबर में 1,258 Harrier एसयूवी कारें बेची थीं। कुल मिलाकर जुलाई से दिसंबर के बीच 5,836 यूनिट हैरियर की बिक्री हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed